महाराष्ट्र से बड़ी खबर- डिप्टी सीएम अजित पवार का दुर्भाग्यपूर्ण निधन, विमान क्रैश में 5 की मौत..
महाराष्ट्र के डिप्टी मुख्यमंत्री अजित पवार का बारामती एयरपोर्ट पर विमान दुर्घटना में निधन हो गया है..

डेस्क– देश को आज एक बेहद दुखद समाचार मिला है.. महाराष्ट्र के डिप्टी मुख्यमंत्री अजित पवार का बारामती एयरपोर्ट पर विमान दुर्घटना में निधन हो गया है, यह हादसा बुधवार सुबह करीब 8:45 बजे हुआ, जब वे चार्टर्ड विमान से बारामती में लैंडिंग कर रहे थे, शुरुआती जानकारी के अनुसार विमान रनवे से फिसल गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया..
इस दर्दनाक हादसे में कुल 5 लोगों की मौत हुई है, जिनमें डिप्टी सीएम अजित पवार, उनके निजी सहायक, एक सुरक्षाकर्मी तथा विमान का स्टाफ शामिल हैं। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि सभी सवारियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। शुरुआती रिपोर्ट में 6 मौतों की खबर आई थी, लेकिन अब यह संख्या 5 बताई जा रही है..
जानकारी के मुताबिक अजित पवार बारामती में होने वाले पंचायत चुनाव प्रचार कार्यक्रम के लिए जा रहे थे और उन्हें जनसभा को संबोधित करना था। हादसे की सूचना मिलते ही वरिष्ठ नेताओं और उनके परिजनों ने तुरंत बारामती के लिए रवाना होना शुरू कर दिया। शरद पवार वर्तमान में मुंबई में, जबकि सुप्रिया सुले दिल्ली में हैं- दोनों परिवार के साथ घटनास्थल जा रहे हैं..
DGCA और जांच एजेंसियां तुरंत घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं और विमान दुर्घटना के कारणों की जांच में लगी हुई हैं। अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना का प्रथम विश्लेषण किया जा रहा है और जल्द ही विस्तृत रिपोर्ट सामने आएगी.. इस हादसे से महाराष्ट्र सहित पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। राजनीतिक जगत और जनता ने भी डिप्टी सीएम के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है, और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं जताई हैं..



