स्वतंत्र अवाज विशेष
मणिपुर में हो रही हिंसा के विरोध में मशाल रैली.. मणिपुर के मुख्यमंत्री की इस्तीफे की मांग.. फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में आंदोलनकारियों की रिहाई की मांग..
बिलासपुर– मणिपुर में फैली अशांति को लेकर बड़ी संख्या में अलग-अलग समुदाय के लोगों ने एक साथ मिलकर मशाल रैली निकाली और मणिपुर में हो रहे हिंसा के मामले में मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की इसके अलावा छत्तीसगढ़ में फर्जी जाति प्रमाण पत्र के मामले में आंदोलन करने वाले आंदोलनकारियो की नीशर्त रिहाई की मांग भी की गई.. बिलासपुर के अंबेडकर चौक से लेकर नेहरू चौक तक अलग-अलग संगठनों द्वारा एकत्रित होकर मशाल रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया, मणिपुर में फैली हिंसा और बेगुनाहों की मौत के मामले में मणिपुर के मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की गई इस दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि.. पूरी दुनिया में भारत शांति का मिसाल है, लेकिन जिस तरह मणिपुर में हिंसा फैली हुई है उसमें बेगुनाहों की जान जा रही है और राज्य सरकार इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है.. ऐसे में मशाल रैली द्वारा मणिपुर हिंसा में जान गवाई लोगों को श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की जा रही है.. इतना ही नहीं छत्तीसगढ़ में फर्जी जाति प्रमाण पत्र के साथ नौकरी कर रहे लोगों के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले आंदोलनकारियों की निषर्त रिहाई की मांग भी की गई है.. मशाल रैली के दौरान आदिवासी नेता सुभाष परते, आम आदमी पार्टी के लोकसभा अध्यक्ष सुरेश दिवाकर, मस्तूरी के भाजपा नेता पृथ्वीपाल राय और मस्तूरी आम आदमी पार्टी के नेता धर्म भार्गव समेत बड़ी संख्या में एसटी, एससी, ओबीसी समाज के लोग मौजूद रहे..



