स्वतंत्र अवाज विशेष

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुई ग्रामीण अध्यक्ष.. टीम के साथ मिलकर दी प्रदेश अध्यक्ष की शुभकामनाएं..

चुनाव के ठीक पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में आज बस्तर सांसद दीपक बैज ने जिम्मेदारी संभाली.. राजधानी रायपुर में स्थित राजीव भवन में नए प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम रखा गया था जहां प्रदेशभर के पदाधिकारी पहुंचे हुए थे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष समेत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे.. वहीं बिलासपुर महिला जिला कांग्रेस कमेटी की ग्रामीण अध्यक्ष सीमा घृतेश भी अपनी टीम के साथ कांग्रेस मुख्यालय पहुंची हुई थी जहां उन्होंने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को शुभकामनाएं दी.. वहीं कांग्रेस को आगामी विधानसभा चुनाव में फिर से जीत दिलाने और मिलकर काम करने की बात भी ग्रामीण जिला अध्यक्ष ने की.. शपथ ग्रहण समारोह में जिलाध्यक्ष सीमा घृतेश समेत शिल्पी तिवारी, हमीदा खान ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी सक्रिय माया गंधर्व, अनुसूचित जाति अध्यक्ष जमुना बंजारा, बेंजामिन मार्केड, अनीता उतरा समेत बड़ी संख्या में महिला नेत्री मौजूद रहीं..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!