भारतीय रेलवे की ऐतिहासिक जीत में बिलासपुर के ई. जैकब का अहम योगदान..

बिलासपुर- जिला बास्केटबॉल संघ के लिए यह अत्यंत गौरव का विषय है कि संघ के उपाध्यक्ष एवं दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मुख्यालय में पदस्थ मुख्य वाणिज्य निरीक्षक ई. जैकब ने भारतीय रेलवे महिला एवं पुरुष बास्केटबॉल टीम की ऐतिहासिक सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है..
चेन्नई में आयोजित 75वीं राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में ई. जैकब का चयन भारतीय रेलवे की महिला एवं पुरुष टीम के फिटनेस ट्रेनर के रूप में हुआ था। प्रतियोगिता के दौरान उनके कुशल मार्गदर्शन, अनुशासित प्रशिक्षण पद्धति एवं वैज्ञानिक फिटनेस कार्यक्रम का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला..
इसका परिणाम यह रहा कि भारतीय रेलवे की महिला और पुरुष—दोनों टीमों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय खिताब अपने नाम किया, जो भारतीय रेलवे के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जा रही है.. ई. जैकब की यह सफलता न केवल भारतीय रेलवे बल्कि बिलासपुर जिला बास्केटबॉल संघ और पूरे छत्तीसगढ़ राज्य के लिए भी गर्व का विषय है। इस उपलब्धि पर जिला बास्केटबॉल संघ के समस्त पदाधिकारियों, खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है..


