(वीडियो देखने के लिए लिंक को क्लिक करें 👇👇)
https://www.instagram.com/reel/DKlqwphtjHu/?igsh=MWRqdGxqc2g0dnd6eg==
 

बिलासपुर– शहर के सिरगिट्टी फाटक के पास स्थित शराब दुकान में शराब खरीदने आएं ग्राहक और दुकान के सुपरवाइजर जमकर विवाद हुआ जिसका वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है.. जिसमें सुपरवाइजर द्वारा लड़ाई की कोशिश करते हुए दिखाई दे रहा है, लेकिन अब एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शराब खरीदने आएं ग्राहक जो पहले से नशे में थे उनके द्वारा शुरुआत में विवाद करते दिखाई दे रहे हैं, अब तक शराब दुकान के सुपरवाइजर के द्वारा लड़ाई करने की बात सामने आ रही थी लेकिन हालही में सामने आए वीडियो में कहानी कुछ और ही नजर आ रही है, स्वतंत्र आवाज़ जब इस मामले की तह तक गया तो पता चला कि, दो लोग शुक्रवार करीब दोपहर 3 से 4 बजे सिरगिट्टी के अंग्रेजी शराब दुकान पहुंचे थे जहां पहले शराब खरीदने को लेकर कहासूनी हुई फिर विवाद हुआ.. इतना ही नहीं शराब खरीदने दुकान पहुंचे व्यक्ति द्वारा पत्थर उठाकर मारने की कोशिश करने का वीडियो भी दिख रहा है..

 

वहीं पूरे मामले को लेकर आबकारी विभाग द्वारा अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी गई है, आबकारी निरीक्षक छबि पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि, शराब खरीदने आएं दोनों व्यक्ति पहले से शराब के नशे में थे जहां गोवा शराब खरीदने को लेकर दोनों द्वारा वाद विवाद किया गया, दूसरी ओर दोनों व्यक्तियों द्वारा दुकानदारों को गाली भी दी गई जिसका विरोध करने पर उन्होंने पत्थर भी उठा लिया था, इस दौरान जब सुपरवाइजर ने दोनों को समझाने की कोशिश की तो उन्हें भी गाली देने लगे, इस दौरान सुपरवाइजर ने दुकान से बाहर निकलकर दोनों को वहां से जाने के लिए बोला, इस पर विवाद गहरा गया और दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ..

 

जानकारी के मुताबिक दुकान के सुपरवाइजर द्वारा थाना सिरगिट्टी में मामले को लेकर शिकायत की गई है, जहां पुलिस मामले में आगे की जांच की गई है वहीं आबकारी विभाग ने भी जांच को पुलिस से कराने की बात कहीं है..