स्वतंत्र अवाज विशेष

किराए के मकान को बना दिया अवैध गैस एजेंसी?.. गैस सिलेंडर से भरे संदिग्ध ऑटो का क्या है काम.. जानकारी के बाद भी सरकंडा पुलिस और खाद्य विभाग नींद में.. क्या जिम्मेदार कर रहे हादसे का इंतजार?..

बिलासपुर– जिले के सरकंडा इलाके में कुछ माह पूर्व किचन केयर सेंटर द्वारा अवैध गैस रिफिलिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया था और हादसे की चपेट में एक बालक आ गया था जिसके बाद पुलिस और खाद्य विभाग की टीम हरकत में आई थी, लेकिन उसके बाद भी एक बार जिम्मेदार गहरी नींद में नजर आ रहे है शायद उन्हें जागने के लिए बड़े हादसे का इंतजार है, शहर के अपोलो अस्पताल के पास एक कॉलोनी में किराए के मकान पर अवैध गैस एजेंसी का संचालन किया जा रहा है, सिलेंडर से भरा संदिग्ध ऑटो आएं दिन इस घर के सामने खड़ा रहता है, इतना ही नहीं स्थानीयों कि माने तो घर के अंदर गैस पलटी करने का काम भी किया जाता है, 
अपोलो अस्पताल लिंगियाडीह के पास स्थित अयोध्या विहार कॉलोनी में आएं दिन संदिग्ध रूप से ऑटो आता है और एक घर के सामने खड़ा हो जाता है, जिसके बाद घर के अन्दर से गैस को पलटने का काम मकान में रहने वालों के द्वारा किया जाता है.. बता दें कि, कुछ घंटे खड़े रहने के बाद ऑटो फिर चला जाता है.. शनिवार की दोपहर को संदिग्ध ऑटो फिर मकान के सामने आकर खड़ा हुआ है, ऐसा नहीं है कि, मामले की जानकारी सरकंडा पुलिस को नहीं है कुछ दिनों पूर्व थाना प्रभारी को गैस सिलेंडरो से भरे इस ऑटो की जानकारी दी गई थी लेकिन थाना प्रभारी ने इस पर कार्रवाई करना उचित नहीं समझा, इतना ही नहीं खाद्य विभाग के अधिकारी तो इन दिनों अलग ही मिजाज में चल रहे है, जिम्मेदारी निभाकर जवाब देने के बजाएं बेपरवाह बने हुए है, खाद्य निरीक्षक मंगेश कांत और खाद्य नियंत्रक अनुराग भदौरिया जवाबदेही से बचने की रेस लगाते है, और फोन उठाना तक जरूरी नहीं समझते..
बता दें कि, कुछ माह पूर्व सरकंडा क्षेत्र में ही अवैध रिफिलिंग का मामला सामने आया था जहां एक किचन केयर दुकान में अवैध रूप से रिफिलिंग किया जा रहा था इसी दौरान मौके पर हादसा हो गया था जिसकी चपेट में आने से एक बालक घायल हो गया था जिसके बाद सरकंडा पुलिस और खाद्य विभाग की टीम ने आनन फानन में कार्रवाई की थी, उम्मीद है कि, गैस सिलेंडर से भरे संदिग्ध ऑटो की जांच में इस तरह की लापरवाही बरती न जाएं और समय रहते किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!