स्वतंत्र अवाज विशेष
70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से सोने के जेवर ठगने वाले शातिर ’’अन्तर्राज्यीय गिरोह’’ बिलासपुर पुलिस की गिरफ्त में.. “अन्तर्राज्यीय ठग गिरोह’’ पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार..
बिलासपुर– पुलिस ने एक बार फिर प्रहार अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ठगी करने वाले अंतरराज्यीय ठग गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है.. मामले का खुलासा करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि.. बीते 18 अप्रैल की शाम प्रार्थीया हेमतला भोसले उम्र करीब 70 साल को अज्ञात ठग पहने जेवर की शुद्वीकरण करने के नाम पर उतरवाकर अपने पास रख लिया, प्रार्थीया को कागज का बंडल कपडे में बांधकर देकर रवाना कर दिये कुछ समय बाद प्रार्थीया को ठगी का अहसास होने पर घटना की रिपोर्ट थाना सिविल लाईन में दर्ज की गई..
घटना की सूचना पर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा मामले में तत्काल कार्यवाही करने व आरोपीयो को पकडने हेतु निर्देश दिया गया जिस पर ए.सी.सी.यू.(सायबर सेल) एवं थाना सिविल लाईन की संयुक्त टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी करने एवं जानकारी एकत्र करने शहर में लगे सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगाला गया जिससे संदिग्धो का हुलिया एवं उनके आवागमन के संबंध में महत्वपुर्ण जानकारी प्राप्त हुई..
सायबर सेल बिलासपुर की टेक्निकल इनपुट से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय को अवगत कराकर आरोपियों की धरपकड हेतु आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के नेतृत्व और मार्गदर्शन में ए.सी.सी.यू. (सायबर सेल) व थाना सिविल लाईन टीम से उप निरीक्षक ओ.पी. कुर्रे की विशेष टीम आरोपीयो की पतासाजी हेतु रवाना की गई, जो आरोपियों का पीछा करते हुये टेक्निकल इन्पुट के आधार पर दिल्ली रवाना हुये थे, दिल्ली पहुचने के बाद पता चला की संदेहीगण उज्जैन (मध्य प्रदेश) चले गये, तब टीम दिल्ली से उज्जैन पहुचकर संदेहियों को टेक्निकल इन्पुट के आधार पर पकडकर उनसे पुछताछ किये, उनके द्वारा अपराध स्वीकार करने पर संपत्ति बारमादगी हेतू उन्हे साथ लेकर वापस दिल्ली आएं.. आरोपियों के कब्जे से ठगी गई मशरूका 02 नग सोने की चुडी, 02 नग सोने का चैन नगदी रकम बरामद किया गया है सभी आरोपियो से पुछताछ करने पर रायपुर के गोल-बाजार में भी चोरी करना स्वीकार किया गया है, आरोपियों से विस्तृत पुछताछ एवं गिरोह के अन्य सदस्यो के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है.. उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व ए.सी.सी.यू. अनुज कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन निमितेश सिंह निरी. एस.आर. साहू थाना प्रभारी सिविल लाईन निरी. अजहररूद्दीन प्रभारी ए.सी.सी.यू., उप निरी. ओम प्रकाश कुर्रे प्रधान आरक्षक विकास सेंगर, राहुल सिंग, आरक्षक सोनू पाल, दीपक उपध्याय, विरेन्द्र गंधर्व, विरेन्द्र सिंह, विकास राम, मुकेश वर्मा, निखील जाघव, नवीन एक्का महिला आरक्षक ओम वैष्णव की पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा सराहना कर उचित पुरस्कार की घोषणा की गई है..



