स्वतंत्र अवाज विशेष

रतनपुर थाना सुनवाई नइ करे- ग्रामीण.. घेराव के मामले में क्यों करना पड़ा बयान जारी.. कड़ी कार्रवाई के लिए के लिए ग्रामीणों का क्यों करना पड़ा निवेदन.. रतनपुर पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठते सवाल..

बिलासपुर– जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र के परसदा गांव के के लोग बड़ी संख्या में बीते दिन थाने पहुंचे थे जहां उन्होंने गांव के व्यक्ति पर न्याय का साथ देने वाले गवाह पर ताबड़तोड़ चाकू से जान लेवा हमला करने वाले आदतन बदमाश रवि गढ़ेवाल पर  कार्रवाई की मांग की.. इस दौरान स्थानीय गांव के निवासियों ने मीडिया के सामने रतनपुर पुलिस पर बार बार फरियाद करने पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया.. दूसरी ओर मीडिया में खबर चलने के बाद रतनपुर पुलिस ने अपनी लगती मानने के बजाएं खबरों पर सवाल उठना शुरू कर दिया.. कोर्ट में गवाही देने पर चाकू का हमला झेलने वाले व्यक्ति की भाभी ने बताया कि, पूर्व में आदतन बदमाश रवि गढ़ेवाल द्वारा उसके घर पहुंचा था और धमकी दिया था कि, गवाही देने वाले सबको चाकू से मरेगा, उस दौरान महिला का पति मौके पर नहीं मिलने के बाद आरोपी ने उसके देवर को चाकू मारकर निकल गया..
ग्राम पंचायत परसदा निवासी लक्ष्मण खरे पर चाकूबाजी से आहत ग्रामीण और परिजन रतनपुर थाना पहुंचे थे जहां उन्होंने मीडिया के सामने अपनी बात रखते हुए कहा कि, 5 साल पूर्व मामले में गवाही देने के बाद आदतन बदमाश रवि गढ़ेवाल ने सबको चाकू मारने की धमकी दी है, और लक्ष्मण खरे को चाकू मार दिया है, रतनपुर पुलिस कार्रवाई नहीं करती है.. जैसे ही पूरे मामले की खबर मीडिया में लगनी शुरू हुई रतनपुर पुलिस ने अपनी नाकामी छिपाने के लिए तुरंत बयान जारी कर दिया, जिसमें उन्होंने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए गांव वालों द्वारा निवेदन की बात कही.. हालांकि कि, अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को निवेदन की जरूरत नहीं पड़नी चाहिए, लेकिन क्षेत्र में रतनपुर पुलिस की बार बार होती किरकिरी को लेकर अपनी लाज बचाने के लिए कुछ तो करना ही था, सो उन्होंने बयान जारी कर दी..
पुलिस ने गवाह पर चाकूबाजी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, और आगे की कार्रवाई कर रही हैं..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!