स्वतंत्र अवाज विशेष

स्मार्ट सीटी के स्मार्ट चौक में बने साइकिल स्टैंड से साइकिल गायब.. ठेले वालों ने बनाया नाश्ता परोसने और बर्तन धोने का ठीहा..

बिलासपुर– शहर स्मार्ट सिटी का रूप तो ले रहा है लेकिन बेहतर संचालन और मॉनिटरिंग की कमी के वजह से हालत खराब होते जा रहे हैं दरअसल बिलासपुर के हृदय स्थल पुराना बस स्टैंड चौक पर स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत रेंट ए साइकिल स्कीम तहत लाखों को लागत से आधुनिक साइकिल स्टैंड का निर्माण किया गया है, लेकिन देखरेख की अभाव में साइकिल स्टैंड की स्थिति बद से बदतर हो गई है, इतना ही नहीं आसपास में ठेले वालों के जमावड़े और ग्राहकों की बैठने के लिए साइकिल स्टैंड को ठीहा बना दिया गया है, इतना ही नहीं है रेडी वालों ने तो साइकिल स्टैंड को झूठे बर्तन धोने का अड्डा तक बना दिया है जहां लोग नाश्ता करने के बाद अपने झूठे बर्तन रख रहे हैं आप ठेले वाले भी सड़क पर ठेला लगाकर यातायात को बाधित करने के साथ-साथ स्मार्ट सिटी की महत्वाकांक्षी योजना पर पलीता लगा रहे हैं..
अधिकारियों के उदासीनता और प्रशासन की लापरवाही की वजह से बिलासपुर शहर की सुंदरता पर लगने वाले लाखों करोड़ों बर्बाद होते नजर आ रहे हैं क्योंकि स्मार्ट सिटी के नाम पर साइकिल स्टैंड तो बना दिया गया है लेकिन बगल में जूता चप्पल दुकान आसपास ठेले खोमचों की वजह से उसकी सुंदरता पूरी तरह खराब हो गई है इतना ही नहीं बीच सड़क पर यातायात की व्यवस्था भी बुरी तरह बाधित हो रही है जबकि रोजाना पुराने बस स्टैंड चौक से हजारों लोगों का आना-जाना होता है आज समय प्रशासन को ध्यान देने की जरूरत है कि स्मार्ट सिटी के नाम पर लाखों रुपए सुंदरता में लगाने के बाद देख रहे की बेहतर स्थिति न होने की वजह से जनता की गाढ़ी कमाई से बने स्थल बदतर स्थिति में ना पहुंच जाए..
प्रवीण सिंह की रिपोर्ट..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!