स्वतंत्र अवाज विशेष
सोशल मीडिया में पोस्ट के बाद आत्महत्या करने वाली प्रियंका सिंह के घर पहुंचे पुलिस अधीक्षक.. अब कार्रवाई का इंतजार..
बिलासपुर– सोशल मीडिया में पोस्ट डालने के बाद आत्महत्या करने के मामले में आज बिलासपुर पुलिस अधीक्षक पुलिस अधिकारियों के साथ प्रियंका सिंह के घर पहुंचे, जहां उन्होंने घर के सदस्यों से बातचीत की, इसके अलावा उन्होंने सिविल लाइन सीएसपी को मामले में गंभीरता से जांच कर कार्रवाई करने का आदेश भी दिया है.. बीते दिन श्रीकांत वर्मा मार्ग रोड के पास साई मंदिर के पीछे कॉलोनी में रहने वाली प्रियंका सिंह ने फेसबुक में लाइव आकर अपने पड़ोसियों और कई लोगों के खिलाफ छेड़खानी और प्रताड़ना का आरोप लगाने के बाद आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद पुलिस लगातार मामले की जांच कर रही है, लेकिन इन सब के बीच महत्वपूर्ण बात यह है कि, मृतका ने आत्महत्या से पहले फेसबुक में वीडियो डालने के दौरान जितने भी लोगों के नाम लिए थे, उनमें से किसी को भी हिरासत में नहीं लिया गया है, वहीं पुलिस अभी मामले की जांच की बात कह रही है, बिलासपुर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि, किसी भी व्यक्ति के आत्महत्या करने के पीछे बहुत बड़ी वजह होती है और इस बात की जांच की जा रही है, जो भी लोगों का नाम प्रियंका ने आत्महत्या से पहले लिया है उनसे जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है और मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी..
बता दें कि, बीते दिन रामा मैग्नेटो मॉल के पास कॉलोनी में रहने वाली प्रियंका सिंह ने आत्महत्या कर ली थी लेकिन आत्महत्या करने से पहले उन्होंने फेसबुक में वीडियो बनाकर अपने पड़ोसियों पर प्रताड़ना और छेड़खानी का गंभीर आरोप लगाया था इस दौरान उन्होंने आसपास रहने वाले पप्पू यादव कांग्रेस नेता अनिल शुक्ला, वकील, साई मंदिर के पुजारी उसके बेटे समेत कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाए थे और बार-बार परेशान करने के बाद आत्महत्या का कदम उठाने की बात कही थी..



