स्वतंत्र अवाज विशेष
महिला का आत्महत्या के लिए पेट्रोल लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचना, सरकार की नाकामी को दर्शाता है- सीमा.. सिर्फ कागजों में चल रही सुशासन की सरकार..
बिलासपुर कलेक्टर कार्यालय में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब आत्मदाह करने एक महिला पेट्रोल लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच गई.. आनंद फानन में ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिस कर्मियों ने उस महिला को समझाइए देकर उससे पेट्रोल और माचिस छीना.. लेकिन महिला अपनी मांगों को लेकर रोती रही.. इस मामले को लेकर अब महिला कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष सीमा घृतेश ने सरकार पर जमकर निशाना सदा है और प्रदेश की शहर सरकार पर हमला किया है अपने बयान में सीमा ने कहा है कि प्रदेश की सहायक सरकार सिर्फ कागजों में सुशासन की सरकार नजर आ रही है महतारी वंदन के नाम पर महिलाओं को ठगने का काम प्रदेश सरकार ने किया है वही महिलाओं को सुरक्षा से लेकर घर तक के लिए भटकना पड़ रहा है ऐसे में प्रदेश की सरकार पूरी तरह विफल नजर आ रही है..
दरअसल बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित चाटीडीही निवासी महिला ने कई दिनों से आवास की मांग को लेकर सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रही है.. लेकिन किसी तरह का सकारात्मक जवाब नहीं मिलने से दुखी होकर महिला ने आत्मदाह का फैसला किया, जिसे समय रहते सिविल लाइन पुलिस कर्मियों ने सूझबूझ से समझाइश देकर माचिस और पेट्रोल छीन लिया.. बीते महीनों में नगर निगम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान में चांटीडीही क्षेत्र में अवैध कब्जा कर घर बनाने वालों पर कार्रवाई करते हुए कई घरों को तोड़ा था, जिसमे इस महिला का घर भी तोड़ा गया था.. घर टूटने के बाद महिला लगातार सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट कर प्रशासन से आशियाने की मांग कर रही है, लेकिन प्रशासन के द्वारा इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया.. मजबूर महिला ने किराए के मकान में रही रही है. आर्थिक रूप से कमजोर इस महिला ने नगर निगम के आवास में मकान उपलब्ध कराने की मांग की है..



