स्वतंत्र अवाज विशेष
बिलासपुर में सजेगा राजस्थान का रंग.. 10 नवंबर को मिलेगा मारवाड़ का मजा.. जादूगर, कठपुतली, मेंहदी, हाऊजी, गेम्स, गिफ्टस और बहुत कुछ..
राजस्थान की वेशभूषा और कला संस्कृति के साथ मनोरंजन का मेला का मजा बिलासपुर वासियों को मारवाड़ महोत्सव के दौरान मिलेगा दरअसल आगामी 10 नवंबर को बिलासपुर के कुंदन पैलेस में मारवाड़ महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसमें बिलासपुर वासियों को मिनी राजस्थान देखने को मिलेगा, मारवाड़ महोत्सव के दौरान राजस्थान का खाना, वेशभूषा, कठपुतली शो, जादूगर, मेहंदी नेल आर्ट, गेम्स हाउजी और दो लाख के गिफ्ट समेत बहुत सारे मनोरंजन की व्यवस्था की गई है,
अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की अध्यक्ष पिंकी अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि, यह एक चैरिटी इवेंट है जिसके तहत एकत्रित पैसों को वृद्ध आश्रम में टॉयलेट बनवाने और ब्लाइंड बच्चों के लिए प्ले क्लासरूम बनाने के लिए खर्च किए जाएंगे.. कार्यक्रम के जरिए लोग राजस्थान की कलाकृति और वहां की संस्कृति से रूबरू हो सकेंगे अनेकता में एकता ही भारत की असली पहचान है और अलग-अलग संस्कृति सभ्यता को सीखने का अद्भुत मौका ऐसे आयोजनों से मिलता है बिलासपुर वासियों को इस वर्ष एकादशी से पहले राजस्थानी कलाकृति वाली मेहंदी नेल आर्ट और श्रृंगार करने का मौका भी इस आयोजन के दौरान मिलेगा.



