बिलासपुर

बिलासपुर में खनिजों के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई.. 4 हाइवा वाहन जप्त.. कलेक्टर के निर्देश और उप संचालक के मार्गदर्शन में हुई कार्रवाई

बिलासपुर– खनिज के अवैध परिवहन पर खनिज विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 हाइवा जप्त किया है.. कलेक्टर के निर्देश और उप संचालक के मार्गदर्शन में जिला बिलासपुर में खनिज विभाग द्वारा अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है..

दिनांक 26 फरवरी 2026 एवं 27 फरवरी 2026 को खनिज अमले की टीम ने निरतु, लोफन्दी, कच्छार, लछनपुर, लमेर, घुटकू, कोनी, बिरकोना, मोपका और चकरभाठा क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया..

मोपका क्षेत्र से खनिज रेत का अवैध परिवहन करते 1 हाइवा वाहन जप्त..

चकरभाठा क्षेत्र से खनिज मिट्टी का परिवहन करते 1 हाइवा एवं खनिज मुरुम का परिवहन करते 1 हाइवा वाहन जप्त..

लोफन्दी क्षेत्र से खनिज रेत का परिवहन करते 1 हाइवा वाहन जप्त..

इस प्रकार कुल 04 हाइवा वाहनों को जप्त कर पुलिस थाना सकरी, कोनी एवं चकरभाठा की अभिरक्षा में रखा गया है.. खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!