स्वतंत्र अवाज विशेष
सत्य ज्योति महिला समिति महंत बाड़ा ने बढ़ाया सहायता का हाथ..
बिलासपुर– बीते दिनों बलौदा बाजार जिले में हुए मामले में बिलासपुर के सतनामी समाज के युवकों के घर पहुंचकर सत्य ज्योति महिला समिति महंत बाड़ा ने सहायता का हाथ बढ़ाया है, और उनके परिजनों को सहायता राशि प्रदान की है.. दरअसल बलौदा बाजार मामले में बिलासपुर के कई युवकों को हिरासत में लिया गया था, कई लोग अभी भी जेल में बंद है ऐसे में समाज द्वारा मामले की जांच की मांग करते हुए समाज के युवकों को न्याय दिलाने की मांग हो रही है,
ऐसे में सतनामी समाज की सत्य ज्योति महिला समिति महंत बाड़ा द्वारा वार्ड नंबर 21 गुरु घासीदास नगर के विक्रम जांगड़े, तालापारा निवासी आशीष टंडन, जितेंद्र बंजारा समेत अन्य लोगों के घर जाकर सहयोग राशि प्रदान की गई.. इस दौरान समिति की अध्यक्ष कुसुम भारद्वाज, सुभद्रा भारद्वाज, वॉर्ड पार्षद सीमा घृतेश, सतनामी समाज के जिला अध्यक्ष सागर बंजारे, शशि गेंदले समेत समिति के सदस्य मौजूद रहे..



