चैंबर से गायब रहने वाले बिलासपुर के जिला शिक्षा अधिकारी को NSUI ने किया लापता घोषित..
बिलासपुर- जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में खामियों लेकर जिला शिक्षा अधिकारी के पास पहुंचने वाले NSUI के कार्यकर्ताओं ने जिला शिक्षा अधिकारी को लापता घोषित कर दिया.. उनके चेंबर में पहुंचकर कुर्सी में लापता का पोस्टर लगाते हुए एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्की मिश्रा ने कहा कि, शिक्षा अधिकारी महोदय से विगत 7 दिनों से इन्हीं समस्याओं को लेकर समस्याओं को लेकर मिलना चाह रहा था लेकिन वह लगातार मुझे घूमते रहे हैं और खिलाड़ियों और उनके पालकों को परेशान करते रहें आज भी 3:00 से लेकर 7:00 तक पूरे एनएसयूआई के छात्र नेता प्रदेश उपाध्यक्ष लक्की शुशांक मिश्रा समेत दर्जन भर छात्र नेताओ ने जिला शिक्षा का कार्यालय में इंतजार करते रहे उसके बाद भी उनके द्वारा फोन उठाया गया ना ही कार्यालय आकर समस्याओं का निराकरण किया गया इसके विरोध में एनिवर्सरी के छात्र नेताओं ने लापता का स्टीकर पूरे जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में लगा कर के भी विरोध किया गया जिला शिक्षा अधिकारी जिला के द्वारा जिला स्तरीय और विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में जो व्यायाम शिक्षक किसी भी स्कूल पदस्थ नहीं है उनकी भी ड्यूटी लगाई जाती है और विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं की जिम्मेदारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी को है लेकिन उनकी उसकी भी ड्यूटी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से लगाई जाती है जो गलत है जो नियम के विरुद्ध है और जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में मनमाने तरीके से खिलाड़ियों को परेशान किया जा रहा है जैसे कि जो संयोजक रहता है उनको ही जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा निर्देशित रहता है कि उनको खेल सामग्री उनको उपलब्ध कराना है लेकिन खिलाड़ियों को परेशान किया जा रहा है कि वह सारा खेल सामग्री जो है वह लेकर के वे प्रतियोगिताओं में सम्मिलित हो यहअनुचित है, जिला शिक्षा अधिकारियों की हटधर्मिता ही है कि विगत 2 वर्षों से एक व्हीलचेयर में बैठने वाले व्यक्ति को खेल जैसे महत्वपूर्ण पद में बैठा कर कार्य लिया जा रहा हैं प्रभारी सहायक जिला के अधिकारी बना करके बैठाया गया है जिस के कारण जिला स्तरीय खेल हमेसा विवाद में रहता है और इन विवादो के कारण जिला शिक्षा अधिकारी एवम प्रभारी सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी का कलेक्टर तक खिलाड़ियों के द्वारा शिकायत किया गया है।



