स्वतंत्र अवाज विशेष

आबकारी विभाग बिलासपुर की सीपत, कोटा, तखतपुर में अवैध शराब विक्रेताओं पर ताबड़तोड़ कार्रवाई..

बिलासपुर– जिले की आबकारी विभाग द्वारा ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए कोटा, तखतपुर, सीपत क्षेत्र में ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई है.. आबकारी विभाग द्वारा 6 प्रकरणों में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.. आबकारी विभाग की टीम द्वारा की गई कार्रवाई में 107 लीटर महुआ शराब और 530 किलोग्राम महुआ लहान जप्त किया गया है.. बिलासपुर जिले के अलग अलग क्षेत्रों में अवैध शराब विक्रय की सूचना के बाद बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर आबकारी अधिकारी नवनीत तिवारी के नेतृत्व में अलग अलग टीम द्वारा क्षेत्रों में छापेमार कार्रवाई की गई है.. 

कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी कल्पना राठौर तखतपुर क्षेत्र में सहायक जिला आबकारी अधिकारी छबि पटेल, आबकारी उप निरीक्षक भूपेंद्र जामरे, बिल्हा क्षेत्र में आबकारी उप निरीक्षक धर्मेन्द्र शुक्ला नेतराम बंजारे कोटा क्षेत्र में ऎश्वर्या मिंज ने सीपत  क्षेत्र में कार्यवाही की.. कार्यवाही में मुख्य आरक्षक जनक राम जगत, सुभास तिवारी अनिल पांडे जयशंकर कमलेश आरक्षक श्रीकांत राठौर, प्रभुवन बघेल, सिद्धार्थ श्रीवास्तव एवं ड्राईवर संदीप खलखो जितेन्द्र शर्मा उपस्थित रहे हैं..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!