विक्रेता संघ का अध्यक्ष ऋषि उपाध्याय ही निकला घपलेबाज, चावल के बदले जबरिया दिए पैसे, दुकान निलंबित.. क्या चावल का घपलेबाज जाएगा जेल..
बिलासपुर– खुद को संगठन का अध्यक्ष बताने वाला गरीबों के पेट पर डाकेबाजी कर कथित राशन घपलेबाज ऋषि उपाध्याय पर विभागीय चाबुक चला है, दरअसल हितग्राहियों को जबरिया राशन के बदले रुपए देने के मामले में खाद्य विभाग ने मगरपारा में स्थित जय महालक्ष्मी महिला स्व सहायता समूह के विक्रेता ऋषि उपाध्याय, अध्यक्ष और सचिव पर कार्रवाई करते हुए दुकान को निलंबित कर दिया है.. हितग्राही को चावल के बदले पैसे लेते हुए एक वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य विभाग ने संबंधित उचित मूल्य दुकान पर कार्रवाई की है। मामले में जवाब संतोषजनक न होने पर दुकान को निलंबित कर दिया गया है..

शहर के वार्ड क्रमांक 23 मदर टेरेसा नगर, मंगरापारा में जय महालक्ष्मी महिला स्व सहायता समूह द्वारा संचालित उचित मूल्य दुकान पर चावल के बदले पैसे लेने का वीडियो बीते दिनों वायरल हुआ था, खाद्य विभाग ने इस वीडियो व शिकायत की जांच 7 जून को की थी.. जांच में अनियमितता पाए जाने पर दुकान के अध्यक्ष, सचिव और विक्रेता ऋषि उपाध्याय को कारण बताओ नोटिस 16 जून को जारी किया गया था..

हालांकि संबंधित संचालक द्वारा जवाब प्रस्तुत किया गया, लेकिन वह संतोषजनक नहीं पाया गया.. इसके बाद सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के तहत उक्त दुकान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया..
खाद्य विभाग ने जानकारी दी है कि जल्द ही क्षेत्र में दूसरी दुकान खोलकर राशन कार्डधारियों को राशन वितरण की वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी, साथ ही उक्त उचित मूल्य दुकान को आदर्श प्राथमिक उपभोक्ता भंडार में संलग्न कर दिया गया है..
विभागीय के सूत्रों द्वारा बताया जाता है कि, मामला बहुत ही गंभीर है, विक्रेता संघ का अध्यक्ष होने की वजह से ऋषि उपाध्याय और भी विक्रेताओं को चावल की अफरा तफरी करने के लिए कहता था, लेकिन पूर्व में इस घपलेबाज का वीडियो वायरल हो गया था, जिसके बाद विभाग ने मामले में संज्ञान लेते हुए कार्रवाई कर दी, देखने वाली बात होगी कि, विक्रेता संघ के कथित अध्यक्ष ऋषि उपाध्याय पर कार्रवाई के बाद उसकी सरपरस्ती पर घपलेबाजी करने वाले दुकानदारों पर किस तरह की कार्रवाई होती है..



