स्वतंत्र अवाज विशेष

बिलासपुर की जनता शहर को प्रतिनिधित्वहीन मानती है- अमर अग्रवाल.. जनसंपर्क के दौरान अमर के आक्रमक तेवर.. जल्द हीं बिलासपुर को मिलेगा सशक्त नेतृत्व- भाजपा प्रत्याशी..

बिलासपुर विधानसभा में भाजपा और कांग्रेस की सीधी टक्कर नजर आ रही है, भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल लगातार शहर की एक-एक जनता से मिल रहे हैं और जनता का प्यार भी उन्हें मिलता दिखाई दे रहा है.. पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल अपनी टीम के साथ लगातार जनसंपर्क कर पार्टी के पक्ष में जन समर्थन जुटा रहे हैं.. आज तिलक नगर क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल ने क्षेत्र के लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी और जल्दी उनके समस्याओं के  निवारण का आश्वासन दिया..
जनसंपर्क के दौरान मीडिया से बात करते हुए अमर अग्रवाल ने आक्रामक अंदाज में कहा कि, बिलासपुर की जनता पिछले पांच वर्षों में नेतृत्व विहीन हो गई है और यह बात वें नहीं बल्कि शहर की जनता कह रही है.. पिछले 5 सालों में शहर की शान तो फिजा को नेतृत्व विहीन प्रतिनिधि की वजह से खराब होते देखा जा रहा है वही अमर अग्रवाल ने कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश पांडे पर तंज करते हुए कहा कि, शहर कमजोर लेते तो और विजन लेस लोगों की वजह से कई साल पीछे जा चुका है और अब जनता सशक्त प्रतिनिधित्व की ओर देख रही है.. देश हो या प्रदेश भाजपा हमेशा से ही जनता के लिए सशक्त प्रतिनिधित्व का काम करती रही है और जल्द ही प्रदेश में एक सशक्त सरकार के साथ बिलासपुर की जनता को सशक्त प्रतिनिधित्व मिलने वाला है..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!