भगवान से बदला लेने के लिए मंदिरों में चोरी.. भगवान से नाराज़ युवक ने की 20 मंदिरों में चोरी.. क्यों भगवान से नाराज था आरोपी, देखिए इस खबर में..
आरोपी को पकड़ने के लिए 500 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले.. लंबे समय से आरोपी की तलाश की जा रही थी और आखिरकार पुलिस ने उसे दबोच लिया..

डेस्क- लगातार मंदिरों में हो रही चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया है, पुलिस ने ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जिसने बीमारी से परेशान होकर भगवान से नाराज़गी जताने के लिए एक के बाद एक 20 मंदिरों को निशाना बनाया, आरोपी का कहना है कि उसने कभी कोई गलत काम नहीं किया, लेकिन इसके बावजूद उसे गंभीर बीमारी हो गई.. इसी वजह से उसने मंदिरों में चोरी कर भगवान से बदला लेने की ठानी..
बीमारी के लिए भगवान को ठहराया जिम्मेदार..
गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसे एड्स जैसी लाइलाज बीमारी हो गई थी, वह मानता था कि उसकी इस हालत के लिए भगवान जिम्मेदार हैं, अपनी नाराज़गी जाहिर करने और प्रतिशोध लेने के लिए उसने मंदिरों में रखे दानपेटी और चांदी-पीतल के सामानों पर हाथ साफ करना शुरू किया..
पुलिस ने खंगाले 500 से ज्यादा CCTV फुटेज..
एसएसपी दुर्ग विजय अग्रवाल के निर्देश पर एएसपी और थाना पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई। टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए 500 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले। लंबे समय से आरोपी की तलाश की जा रही थी और आखिरकार पुलिस ने उसे दबोच लिया,
पहले भी जा चुका है जेल..
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी वर्ष 2011-12 में मारपीट के मामले में जेल जा चुका था। जेल में उसकी मुलाकात कुछ शातिर चोरों से हुई, जहां से उसने चोरी करने के तरीके सीखे। जेल से बाहर आने के बाद उसने मंदिरों को ही अपना निशाना बनाया।
लगातार बढ़ रही थीं मंदिर चोरी की घटनाएं..
पिछले कुछ महीनों से दुर्ग जिले के अलग-अलग इलाकों के मंदिरों से दानपेटी, नगद और पूजन सामग्री चोरी होने की घटनाएं सामने आ रही थीं, शुरुआत में पुलिस को चोर का सुराग नहीं मिल पा रहा था, लेकिन CCTV फुटेज की बारीकी से जांच और टीम की लगातार निगरानी के बाद आखिरकार आरोपी पकड़ में आ गया..
आरोपी के पास से बरामद सामान..
पुलिस ने आरोपी के पास से लगभग 50,000 रुपए नगद, करीब डेढ़ किलो चांदी के जेवर और पूजन सामग्री, साथ ही चोरी में उपयोग होने वाले औज़ार जब्त किए हैं, पुलिस का कहना है कि बरामदगी की गिनती अभी जारी है और संभावना है कि आरोपी ने कई अन्य जगहों पर भी चोरी की हो, जिसकी तफ्तीश की जा रही है..



