स्वतंत्र अवाज विशेष

शरद पूर्णिमा पर लगेगा चंद्र ग्रहण.. जानें इस दिन खीर का भोग लगेगा या नहीं.. कैसे होगी पूजा..

श्री पीताम्बरा पीठ त्रिदेव मन्दिर सुभाष चौक सरकण्डा बिलासपुर छत्तीसगढ़ में चल रहे श्री पीताम्बरा हवनात्मक महायज्ञ 28 अक्टूबर 2023 को होने वाले चंद्र ग्रहण के कारण पीताम्बरा हवनात्मक यज्ञ रात्रिकालीन की जगह प्रातः 9:00 से 3:00 तक किया जाएगा तत्पश्चात महाआरती के बाद मंदिर का पट संध्या 4:00 बजे से बंद हो जाएगा.. 29 अक्टूबर 2023 को मंदिर का पट पुनः 8:00 बजे दर्शनार्थ हेतु खुलेगा.. पीठाधीश्वर आचार्य डॉ दिनेश महाराज ने बताया कि, चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर 2023 शनिवार को है..
चंद्रग्रहण सिर्फ और सिर्फ वैज्ञानिक दृष्टि से ही नहीं बल्कि धार्मिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण घटना है.. साल का अंतिम चंद्रग्रहण शरद पूर्णिमा के दिन लगने जा रहा है। शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा अपनी 16 कलाओं से परिपूर्ण रहता है ऐसे में इस दिन ग्रहण लगना बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस साल का अंतिम चंद्रग्रहण मेष राशि में लगने जा रहा है। ग्रहण का असर सभी राशियों पर दिखाई देने वाला है।
 चंद्र ग्रहण का समय-:
चंद्रग्रहण 28 अक्टूबर 2023, शनिवार देर रात 1 बजकर 5 मिनट से लेकर 2 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। यानी यह ग्रहण 1 घंटा 18 मिनट का रहेगा। इस चंद्र ग्रहण का सूतक काल भारत में मान्य होगा।
 ग्रहण सूतक काल समय-:
चंद्रग्रहण का सूतक काल ग्रहण के 9 घंटे पूर्व से शुरु हो जाता है अतः भारतीय समय अनुसार, चंद्रग्रहण का सूतक शाम में 4 बजकर 5 मिनट पर आरंभ हो जाएगा। इस ग्रहण में चंद्र बिम्ब दक्षिण की तरफ से ग्रस्त होगा..

शरद पूर्णिमा पर कब बनाएं खीर..

शरद पूर्णिमा की रात खीर बनाना बेहद शुभ माना जाता है. ज्योतिषियों की मानें तो ग्रहण का सूतक काल लगने से पहले ही खीर बना लें. इस दिन सूतक शुरु होने से पहले खीर में तुलसी का पत्ता डाल दें. चंद्रग्रहण शुरु होने से पहले इस खीर को आप चंद्रमा की रोशनी में रख सकते हैं. लेकिन, ध्यान रहे कि ग्रहण शुरु होने से पहले खीर को वहां से हटा लें. चंद्रग्रहण से पहले यानी सूतक काल में यदि आप खीर को चंद्रमा की रोशनी में रखते हैं तो इस बात का ख्याल रखें की खीर उतनी ही बनाएं जो ग्रहण शुरु होने से पहले खत्म हो जाए. 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!