राजनीति

वार्ड पार्षद दिलीप पाटिल ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) पद की दावेदारी पेश की.. पर्यवेक्षक उमंग सिंघार से मिलकर सौंपा बायोडाटा, संगठन को मजबूत करने का संकल्प दोहराया..

बिलासपुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 52 के पार्षद अधिवक्ता दिलीप पाटिल ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है..

बिलासपुर– कांग्रेस संगठन में चल रहे “सृजन संगठन कार्यक्रम” के तहत पदाधिकारी चयन की प्रक्रिया जारी है, इसी क्रम में बिलासपुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 52 के पार्षद अधिवक्ता दिलीप पाटिल ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है.. शनिवार को दिलीप पाटिल ने पार्टी के पर्यवेक्षक एवं मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार से मुलाकात कर अपना बायोडाटा सौंपा..

शिक्षा और पेशा..

दिलीप पाटिल की शैक्षणिक योग्यता डी. फार्मा और एम.ए., एल.एल.बी. है। वे पेशे से अधिवक्ता हैं और साथ ही सीतरानी हायर सेकेंडरी स्कूल, बिलासपुर के संचालक भी हैं..

राजनीतिक अनुभव

दिलीप पाटिल ने 1998-99 में एनएसयूआई से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की।

2001 में सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कार्य किया और लगातार कांग्रेस संगठन से जुड़े रहे।

2004-12 तक वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद नायक के साथ संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय रहे।

2014 में नगर निगम चुनाव में पर्यवेक्षक श्री नरेंद्र बोलर के कार्यकाल में वार्ड 40 से वार्ड 59 तक संगठनात्मक जिम्मेदारी निभाई..

2017 से अब तक कांग्रेस जिलाध्यक्ष (भुईंपार–झोंपड़ी प्रकोष्ठ, बिलासपुर) के पद पर कार्यरत हैं।

2022 में शहर कांग्रेस कमेटी महासचिव प्रमोद नायक के साथ संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

2005 से 2019 तक ग्राम पंचायत में पंच और उपसरपंच पद पर भी कार्य कर चुके हैं।

2025 में वार्ड क्रमांक 52 से पार्षद निर्वाचित हुए।

संगठन के प्रति समर्पण

दिलीप पाटिल ने बताया कि वे 1998 से लगातार कांग्रेस के कार्यक्रमों, धरना आंदोलनों और जनहित अभियानों में शामिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी संगठन उन्हें जिम्मेदारी सौंपता है, तो वे ग्रामीण क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट कर संगठन को नई दिशा देंगे..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!