क्राइम

रिटायर्ड फूड अफसर पर युवती से रेप और ब्लैकमेलिंग का गंभीर आरोप.. फेसबुक पर दोस्ती कर किया विश्वास का दुरुपयोग.. 8 पन्नों की FIR दर्ज..

डेस्क– छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आरंग थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। राज्य खाद्य विभाग के रिटायर्ड फूड अफसर संजय दुबे पर एक 23 वर्षीय युवती ने रेप, ब्लैकमेलिंग और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है..

पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ 8 पन्नों की विस्तृत शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उसने आरोप लगाया है कि संजय दुबे ने फेसबुक के जरिए दोस्ती कर पहले नजदीकियां बढ़ाईं, फिर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया, और बाद में अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया..

फेसबुक से शुरू हुई पहचान, फिर बना शिकार..

युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि वर्ष 2018-19 में फेसबुक पर संजय दुबे से पहचान हुई, धीरे-धीरे बातचीत बढ़ती गई और आरोपी ने खुद को संवेदनशील व शिक्षित व्यक्ति बताकर भरोसा जीता.. आरोपी ने युवती से कहा कि वह एक लेखक है और अपनी पत्नी को तलाक देकर शादी करना चाहता है.. शुरुआत में युवती ने इससे इंकार किया और कहा कि “आप उम्र में बड़े हैं, मैं आपकी बेटी जैसी हूं।” लेकिन आरोपी ने लगातार संपर्क बनाए रखा और भावनात्मक रूप से फंसा लिया..

शिकायत के अनुसार, वर्ष 2021 में आरोपी युवती के आरंग स्थित घर आया, भरोसे के बहाने घर में प्रवेश करने के बाद आरोपी ने जबर्दस्ती शारीरिक संबंध बनाए, युवती ने बताया कि उस दौरान आरोपी ने अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाए, जिन्हें बाद में उसने ब्लैकमेलिंग के हथियार के रूप में इस्तेमाल किया.. “उसने मुझे धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो ये फोटो-वीडियो वायरल कर दूंगा, डर के कारण मैं लंबे समय तक चुप रही।”— पीड़िता

ब्लैकमेलिंग और 3 लाख की उगाही..

एफआईआर के अनुसार, आरोपी ने पीड़िता से लगातार धमकियां देकर 3 लाख रुपये वसूले, पैसे देने के बाद भी वह ब्लैकमेल और मानसिक प्रताड़ना करता रहा..

पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि, “संजय दुबे ने कई बार मुझसे पैसे मांगे और कहा कि अगर पैसे नहीं दिए तो तस्वीरें वायरल कर दूंगा, मैंने डर के कारण उसे तीन लाख रुपये दिए।”

जब पीड़िता ने आरोपी से शादी करने की बात कही, तो संजय दुबे ने जान से मारने की धमकी दी, उसने कहा कि अगर यह बात किसी को बताई तो उसका और परिवार का नाम खराब कर देगा.. युवती ने यह भी बताया कि उसने आरोपी की पत्नी से मिलने की कोशिश की, लेकिन पत्नी ने भी बात करने से इनकार कर दिया,

डिजिटल सबूत सौंपे पुलिस को..

पीड़िता ने एफआईआर के साथ फेसबुक चैटिंग के स्क्रीनशॉट, कॉल रिकॉर्डिंग और ट्रांजैक्शन की डिटेल्स भी पुलिस को सौंपी हैं, इन सभी साक्ष्यों की पुलिस अब तकनीकी जांच करा रही है,

8 पन्नों की विस्तृत शिकायत..

युवती ने लिखित रूप में आठ पन्नों की शिकायत दी है, जिसमें आरोपी के सोशल मीडिया व्यवहार, बातचीत की भाषा, धमकियों और लेनदेन का पूरा विवरण है, शिकायत में कहा गया है कि आरोपी ने कई बार उसे बुलाकर गैरकानूनी संबंध बनाने की कोशिश की और जब उसने इंकार किया, तो फोटो वायरल करने की धमकी दी..

आरोपी है रिटायर्ड सरकारी अधिकारी..

संजय दुबे खाद्य विभाग में फूड इंस्पेक्टर के पद से रिटायर्ड हैं, रिटायरमेंट के बाद वे सोशल मीडिया पर सक्रिय रहे और लोगों से “लेखक” के रूप में जुड़ते थे, पीड़िता का आरोप है कि इसी पहचान का फायदा उठाकर उन्होंने उसका शोषण किया..

कानूनी प्रक्रिया शुरू..

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म), 384 (ब्लैकमेलिंग), 506 (धमकी) सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है, मामले की साइबर और क्राइम ब्रांच दोनों स्तर पर जांच की जा रही है..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!