स्वतंत्र अवाज विशेष
स्मार्ट सिटी में बर्बाद बिजली व्यवस्था.. लापरवाह आधिकारी, हलाकान नागरिक.. बिलासपुर की जनता के साथ यह कैसा मजाक..
बिलासपुर- कहने के लिए तो बिलासपुर लगातार स्मार्ट सिटी का रूप लेता जा रहा है लेकिन स्मार्ट होते शहर में व्यवस्थाओं के नाम पर सिर्फ बेबसी और दिक्कतें जनता को दी जा रही है.. सड़क से लेकर बिजली पानी से लेकर नाली तक के लिए बिलासपुर शहर के मुख्य वार्ड तरसते नजर आ रहे हैं वार्ड से लेकर प्रदेश तक में सरकार होने के बावजूद पिछले 4 सालों में बिलासपुर की हालत जस की तस बनी हुई है आलम यह है कि सड़क के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरकर लोगों की जान चली जा रही है वही गंदे पानी की वजह से कई वार्डों में बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है इन सब से अगर बस भी जाए तो बिलासपुर की बिजली व्यवस्था बची खुची कसर भी पूरी कर देती है, स्मार्ट सिटी के नाम पर लगातार बिलासपुर को ठगने वाले प्रशासन और बिजली विभाग के लापरवाह अधिकारियों की फेहरिस्त लंबी है, ना बरसात ना आंधी ना तूफान फिर भी घंटों तक बिजली बंद कर फोन ना उठाने का टैलेंट यहां के अधिकारियों में कूट कूट कर भरा हुआ है.. पिछले कई घंटों से शहर के कई इलाकों में बिजली व्यवस्था का बंटाधार हो चुका है लेकिन जे.ई कंवर खुद में मदमस्त है जिम्मेदार पद पर रहते हुए अपने काम को ईमानदारी से करना तो दूर इनके पास फोन उठाने तक की फुर्सत नहीं है, शाम लगभग 6 बजे से बंद पड़ी बिजली व्यवस्था देर रात 11:30 बजे के दरमियान खबर लिखे जाने तक ठीक नहीं हो पाई है अधिकारियों का आधे घंटे में ठीक हो जाने का वादा चुनाव में जनता को समृद्ध बना देने के वादे की तरह धरा का धरा नजर आ रहा है..



