स्वतंत्र अवाज विशेष
अपने ही जवाब में फंस गए नौसीखिए नेता.. जिसने उनके और पार्टी के लिए लिखा था मुर्दाबाद, प्रदेश प्रवक्ता उसे ही लेकर घूम रहे हैं साथ..
Bilaspur– छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर सारी पार्टियों ने तैयारी पूरी कर ली है, स्थानीय नेताओं द्वारा लगातार प्रचार प्रसार का कार्य भी किया जा रहा है.. ऐसे में जहां एक ओर सभी पार्टियों की तैयारी पूरी होती नजर आ रही है, वहीं दूसरी ओर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी घर की लड़ाई में ही उलझती दिख रही है.. कभी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में अच्छा वोट शेयर रखने वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी घर की लड़ाई और नौसीखिए नेताओं की कारगुजारीयो चलते, उसकी लोकप्रियता को कम करते नजर आ रहे हैं.. आज पत्रकार वार्ता के दौरान फिर से नौसीखिए प्रदेश प्रवक्ता के अधुरे ज्ञान, अधुरे जवाब और तुनक मिजाजी की वजह से पार्टी सवालों के घेरे में घीरती नजर आई, दरअसल पत्रकार वार्ता के दौरान पूछे गए सवाल पर तुनक मिजाज प्रदेश प्रवक्ता निलेश बिश्वास खुद को फंसता देखकर गर्म हो गए, प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी के साथ नाइंसाफी करते निलेश विश्वास को सवालों से भड़कने के बजाय जवाब देने की नसीहत पत्रकारों ने दे डाली..
धरातल पर उतरकर जनता के हित की लड़ाई नहीं करते दिखने वाले सवाल पर निलेश बिस्वास अधूरा सच कहते नजर आएं.. दरअसल उन्होंने धरातल पर उतर कर किए गए काम को बताने की कोशिश की, लेकिन शायद वह सच कहने से डर रहे थे, क्योंकि जिस मेडिकल कैंप की बात उन्होंने की, वह तो गलत प्रबंधन की वजह से आधे में ही दम तोड़ चुकी थी, दरअसल निलेश विश्वास द्वारा संकल्प निरोगी छत्तीसगढ़ अभियान बिलासपुर शहर में चलाया गया था.. उस दौरान नए नवेले प्रदेश प्रवक्ता ने दंभ भरते हुए 10 कैंप लगाने की बात की थी, लेकिन गलत प्रबंधन और अयोजन में जनता के नहीं पहुंचने की वजह से 4 कैंप के बाद में यह अभियान ठंडे बस्ते में चला गया था, लेकिन सच बताने की हिम्मत प्रदेश प्रवक्ता निलेश बिश्वास ने नहीं की और ना ही जनता के मुद्दों को सही तरीके से गिनाने में सफल हो पाएं..
इतना ही नहीं आज पत्रकार वार्ता के दौरान निलेश विश्वास अपने तत्कालीन जिला उपाध्यक्ष राहुल नारवानी के साथ दिखे, जिन्होंने कुछ माह पूर्व प्रदेश प्रवक्ता नीलेश विश्वास और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद के पोस्टर सोशल मीडिया में जमकर वायरल किए थे, उस समय राहुल नारवानी ने सोशल मीडिया में पोस्टर वायरल किया था जिसमें उन्होंने लिखा था कि, ‘एनसीपी के प्रदेश प्रवक्ता निलेश विश्वास ने राहुल नारवानी का पैसा खाकर बैठे है.. साथ ही उन्होंने जनता को बेवकूफ बनाती है जनता का पैसा खाती है’.. ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि, जिस व्यक्ति द्वारा पार्टी के पद में रहकर उसी के मुर्दाबाद के पोस्टर सोशल मीडिया में वायरल किए गए थे उसे साथ में लेकर प्रदेश प्रवक्ता क्या साबित करना चाहते हैं.. पार्टी की गरिमा को परे रखकर प्रदेश प्रवक्ता पहले ही कई कार्य कर चुके हैं जिससे जमकर पार्टी की किरकिरी हो चुकी है.. कुछ दिनों पहले तक खुद को विधानसभा प्रत्याशी घोषित कर घूमने वाले प्रदेश प्रवक्ता इन दिनों खुद को विधानसभा प्रत्याशी बताने से कतराते नजर आ रहे हैं.. ऐसे नौसीखिए प्रदेश प्रवक्ता की तुनक मिजाजी, आधे अधूरे ज्ञान और पार्टी के खिलाफ मुखर होने वाले लोगों को साथ रखना पार्टी के लिए कितना फायदेमंद और नुकसान दे होगा यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा..



