जशपुर  ।। छत्तीसगढ़ ओडीशा हाईवे में जाम लगा हुआ है।जिले
के तपकरा से लवाकेरा की और जाने वाले स्टेट हाईवे में काफी देर से जाम लगने
की खबर आ रही । जाम हटाने के लिए तपकरा पुलिस की टीम रवाना हो गई है।

तपकरा
थाना प्रभारी एस आर भगत ने बताया कि तपकरा से लावाकेरा के बीच सरबझरिया
नाला है। यहां पुकिया कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है जिसके चलते सड़क पर
मिट्टी बिछा दिया गया है। बीती रात हुई तेज बारिश में सड़क की मिट्टी गीली
हो गई जिसके चलते लोड गाड़ियां आगे नहीं बढ़ पा रही है । 

बताया
जा रहा है कि सुबह से ही यहां जाम की स्थित बनी हुई है । ओडीशा की ओर जाने
वाले सभी यात्री बस और ट्रकों की लंबी कतार लग गई है ।

आपको
बता दें कि कुनकुरी से लावाकेरा स्टेट हाईवे का काम चल रहा है । इसी क्रम
में सरबझरिया नाले पर पुल निर्माण का काम किया जा रहा है ।