क्राइम

पुलिस ने तोड़ी गुंडों की कमर.. हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले पांच युवक गिरफ्तार.. वायरल वीडियो का आरोपी भी पकड़ा गया..

सिविल लाइन पुलिस ने आरोपियों की निकाली बारात..

बिलासपुर– जिले में आतंक फैलाने वाले गुंडों के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी बारात निकाली है.. दरअसल थाना सिविल लाइन पुलिस ने मिनीबस्ती जरहाभाठा क्षेत्र में तलवार, चाकू और चापड़ जैसे धारदार हथियार लहराकर आम नागरिकों को भयभीत करने वाले पांच युवकों को गिरफ्तार किया है, आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया..

आरोपियों के खिलाफ सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों से आरोपियों को पकड़ा.. आरोपी मोनू, विशाल, शांतनु ईशु सूर्यवंशी और आकाश सूर्यवंशी कब्जे से एक चाकू, एक तलवार और तीन चापड़ जब्त किए गए.. खास बात यह रही कि कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो, जिसमें एक युवक चाकू लहराकर धमका रहा था, उसके आरोपी ईशु सूर्यवंशी को भी इस कार्रवाई में गिरफ्तार किया गया है..

पुलिस ने निकाला आरोपियों का जुलूस, दिया सख्त संदेश..

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकाला, जिससे जनता में सुरक्षा का भरोसा जगे और असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश जाए कि कानून से ऊपर कोई नहीं, थाना सिविल लाइन पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की चारों ओर सराहना हो रही है..

बिलासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने कहा कि, शहर में किसी भी तरह की अराजकता, दहशत या गुंडागर्दी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.. ऐसे तत्वों पर सतत निगरानी रखी जा रही है और आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई की जाएगी..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!