प्रदेशराजनिति

मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर लखीराम सभागार में “प्रोफेशनल मीट” का आयोजन..

बिलासपुर– प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में लखीराम सभागार, बिलासपुर में “प्रोफेशनल मीट” का आयोजन किया गया.. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और “जय श्री राम” के उद्घोष के साथ हुई, साथ ही 11 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन रिबन काटकर किया गया..

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठजन शहर के प्रबुद्ध नागरिक, अधिवक्ता, चिकित्सक, शिक्षक, वरिष्ठजन एवं ब्रह्माकुमारी संस्था की दीदीजी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस संगोष्ठी का उद्देश्य पिछले 11 वर्षों में हुए राष्ट्रव्यापी परिवर्तन और विकास कार्यों पर विचार-विमर्श करना था.. कार्यक्रम में बीते 11 वर्षों में देश में आमूलचूल परिवर्तन का अनुभव साझा किया गया। कार्यक्रम में मोदी जी के नेतृत्व में देश ने कैसे प्रगति की इस पर प्रकाश डाला गया आम नागरिकों की सुविधाओं में कैसे विस्तार हुआ, भारत ने कैसे हर क्षेत्र में प्रगति की इस बात को रखा गया। इस दौरान रेलवे में हुए अभूतपूर्व क्रांति रायपुर से दिल्ली तक उत्कृष्ट सड़कों का निर्माण, देश की अर्थव्यवस्था का 11वें से 4वें स्थान पर पहुंचना इन सभी जानकारियों को साझा किया गया..

यह बताया गया कि रक्षा क्षेत्र में भारत ने ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। आज हम 100 से अधिक देशों को शस्त्र निर्यात कर रहे हैं, शिक्षा क्षेत्र में भी अभूतपूर्व परिवर्तन देखने को मिले हैं। IIT व IIM की संख्या में वृद्धि और नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति ने शिक्षा को समग्र, व्यावहारिक एवं वैश्विक दृष्टिकोण वाला बनाया है, यह नीति आने वाली पीढ़ियों को आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और प्रतिस्पर्धी बनाएगी..

कार्यक्रम के दौरान यह भी बताया गया कि जहां कुछ राजनीतिक दल समाज को बांटने की राजनीति करते हैं, वहीं भारतीय जनता पार्टी समरसता, समानता और सर्वांगीण विकास की भावना से जोड़ने का कार्य कर रही है।

कार्यक्रम के अंत में पूर्व मंत्री एवं नगर विधायक अमर अग्रवाल जी ने आभार प्रकट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 11 वर्षों में भारत ने जो प्रगति की है, वह अभूतपूर्व है। यह केवल शासन का कालखंड नहीं, बल्कि भारत के पुनर्जागरण का युग है.. गरीबों के कल्याण से लेकर विश्व मंच पर भारत की सशक्त उपस्थिति तक हर क्षेत्र में मोदी सरकार ने नई मिसाल कायम की है.. पक्के मकान से लेकर उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन, जन-धन खातों से वित्तीय समावेशन, और डिजिटल इंडिया के माध्यम से गांव-गांव तक तकनीक की पहुँच यह सब कोई कल्पना नहीं, बल्कि धरातल पर घटित परिवर्तन हैं।

आज का भारत ‘नीति’ नहीं, ‘नीयत’ से चलता है। यही नीति, नीयत और नेतृत्व का संगम है, जिसने भारत को दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित किया है।

ये 11 वर्ष केवल उपलब्धियों के नहीं, बल्कि विश्वास, विकास और राष्ट्र निर्माण की यात्रा के प्रतीक हैं। और यह यात्रा यहीं नहीं रुकेगी अमृतकाल में भारत विश्वगुरु बनेगा, यही हमारा संकल्प है..

कार्यक्रम के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक धरमलाल कौशिक, विधायक पुन्नूलाल मोहले, विधायक धर्मजीत सिंह, विधायक अमर अग्रवाल, भूपेंद्र सवन्नी, रजनीश सिंह, बिलासपुर के दोनों जिलाध्यक्ष दीपक सिंह एवं मोहित जायसवाल सहित भाजपा के बुद्धिजीवी, शहर के प्रबुद्धवर्ग एवं भाजपा कार्यकर्त्ता सहित बड़ी संख्या में आमजनों की उपस्थिति रही..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!