कांग्रेस

बिजली विभाग से जनता परेशान, सुशासन तिहार मनाने से पहले गिरेबान में झांके सरकार- सीमा घृतेश.. बिजली व्यवस्था से जनता त्रस्त, सरकार खुद में मस्त..

बिलासपुर– जिले में बिजली व्यवस्था हाशिए पर नजर आ रही है, जगह जगह अघोषित बिजली कटौती से शहर की जनता परेशान नजर आ रही है, तो इसे लेकर कोई ठोस कदम न उठाया जाना, परेशानी को और बढ़ाता है, बिजली व्यवस्था के चौपट हालात पर बिलासपुर महिला कांग्रेस कमेटी की ग्रामीण जिला अध्यक्ष सीमा घृतेश ने सरकार पर जमकर निशाना साधा है, बार बार मेंटेनेंस के नाम पर काटी जाने वाली बिजली को लेकर सीमा ने कहा कि, जनता सरकार का सुशासन तिहार देख रही है लेकिन सरकार व्यवस्थाओं को चौपट होते नहीं देख रही है.. बिलासपुर की बिजली आपूर्ति की व्यवस्था बद से बदतर हो चुकी है, विभागीय लापरवाही के चलते जनता त्राहि त्राहि कर रही है.. वहीं सरकार सुशासन के नाम पर खुद ही उत्सव मनाने में जुटी हुई है.. जनता से प्रदेश सरकार का कोई सरोकार नहीं है, सिर्फ केंद्र के इशारे पर चलने वाली सरकार बनकर रह गई है..

पिछली सरकार में बिजली व्यवस्था बेहतर थी, आज के समय में हर दिन अघोषित रूप से बिजली कटौती की जाती है, इतना ही नहीं तत्कालीन भूपेश बघेल की सरकार द्वारा बिजली बिल हाफ किया गया है, जो अब दुगनी हो चुकी है, इसका मतलब है कि, घर में बिजली आएं न आएं बिल सांय सांय आता है.. कुछ दिनों पूर्व उप मुख्यमंत्री समेत, केंद्रीय राज्य मंत्री, विधायक केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने की खुशी में पत्रकार वार्ता कर रहे थे इस दौरान भी दो बार बिजली बंद हो गई, लेकिन अधिकारियों को ठीक करने की बजाएं जनता हो परेशान होते देखना सरकार के मंत्रियों को अच्छा लग रहा है..

ग्रामीण महिला कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष सीमा घृतेश ने कहा कि, अगर सरकार जल्द से जल्द बिजली व्यवस्था को ठीक कर जनता को राहत नहीं देती है तो आने वाले दिनों में बिजली आन्दोलन करने के लिए कांग्रेस पार्टी बाध्य होगी..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!