क्राइम

जुआ खेलने वाले आरोपियो पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार.. होटल टाईम स्क्वेयर के बंद कमरे में जमी थी महफिल.. 6 आरोपियों से 5 लाख 16 हजार जप्त..

बिलासपुर– जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए होटल के बंद कमरे में 52 परियों से इश्क लड़ाते 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.. जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली कि, होटल टाईम स्क्वेयर के बंद कमरा में कुछ लोगो के द्वारा जुआ खेलने की सूचना प्राप्त हुआ, सूचना के संबंध में तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराया गया जिनके द्वारा रेड कार्यवही करने निर्देशित किया गया.. निरी. कृष्णचंद सिदार थाना प्रभारी तारबाहर एवं एसीसीयू प्रभारी अजरूद्दीन के नेतृत्व में संयुक्त टीम बनाकर होटल टाईम स्क्वेयर में रेड कार्यवाही किया, जहां पर सभी आरोपी 52 पत्ती ताश से जुआ खेल रहे थे, जिन्हें तत्काल घेराबंदी कर को पकडा गया है, आरोपियो के पास से 52 पत्ती ताश एवं नगदी कुल 5,16,000 रूप्ये को जप्त कर विधीवत् कार्यवही किया गया है.. उक्त कार्यवाही में उपनिरी रामनरेश यादव, प्रआर 681 राहुल सिंह, देवमुन पुहुप एवं अन्य स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!