छत्तीसगढ़

 दुर्ग आईजी राम गोपाल गर्ग ने किया जिला पुलिस बेमेतरा का वार्षिक निरीक्षण.. कम्यूनिटी पुलिसिंग को लेकर दिए खास निर्देश..

 

बेमेतरा– पुलिस महानिरीक्षक महोदय दुर्ग रेंज दुर्ग श्री राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के द्वारा जिला पुलिस बेमेतरा का वार्षिक निरीक्षण किया गया.. आईजीपी दुर्ग रेंज दुर्ग ने रक्षित केन्द्र बेमेतरा स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया इस आयोजन में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना/चौकी एवं विभिन्न शाखाओं से आए पुलिस अधिकारी और कर्मचारी सम्मिलित हुए परेड कमांड की जिम्मेदारी रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो के पास रही, वहीं सेकंड इन कमान सहायक उपनिरीक्षक उदलराम टंडेकर रहें..

Oplus_16777216

परेड में अच्छी गणवेश धारण करने एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की और उन्हें प्रोत्साहित किया गया पुलिस अधीक्षक कार्यालय, रक्षित केंद्र, शस्त्रागार और अन्य शाखाओं का अवलोकन किया पुलिस अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए, पुलिस अधिकारियों को निर्धारित वेशभूषा धारण करने और आम जनता के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने के निर्देश दिये पुलिस अधिकारियों को सामान्य पुलिसिंग के तहत गश्त और पेट्रोलिंग के दौरान सतर्कता बरतने के निर्देश थानों में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति से अच्छा व्यवहार करने और उनकी समस्याओं का समाधान करने के निर्देश..

 

योगिता साहू की रिपोर्ट..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!