महिला कांग्रेस कमेटी की ग्रामीण जिला अध्यक्ष सीमा घृतेश ने प्रदेश अध्यक्ष फूलों देवी नेताम से मुलाकात.. बुद्ध की प्रतिमा की भेंट..
7 जुलाई को होने वाली सभा को लेकर बैठक..

बिलासपुर– छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे की 7 जुलाई को बड़ी सभा होने जा रही है.. आज राजधानी में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष फूलों देवी नेताम ने प्रदेश के सभी जिलों से महिला कांग्रेस के अध्यक्षों तथा ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष की सभा में भीड़ जुटाने की अपील की है.. महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष सीमा घृतेश ने आज बिलासपुर जिले के सभी ब्लॉक महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्षों के साथ बैठक में शामिल हुई.. सीमा घृतेश ने महिला कांग्रेस की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष फूलों देवी नेताम को बुद्ध के जन्म स्थान लुंबिनी से लाई हुई बुद्ध जी की प्रतिमा और साल भेंट की, और उनका स्वागत किया..

सीमा ने कहा है कि बिलासपुर जिले से सभी ब्लॉक से महिला कांग्रेस अधिक से अधिक संख्या में राष्ट्रीय अध्यक्ष की सभा में शामिल होने के लिए रवाना होंगे.. 2 जुलाई के बाद जिला स्तर पर महिला कांग्रेस की सभा होगी, जिसमें सभी ब्लॉक से महिला अध्यक्षों को जवाबदारी दी जाएगी, उन्होंने बताया कि, महिला कांग्रेस के अनेक कार्यक्रमों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने बधाई दी है तथा भगवान बुद्ध की प्रतिमा को लेकर संविधान बचाने आंदोलन की सफलता पर चर्चा की है.. आज की बैठक में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष सीमा घृतेश, बिलासपुर से प्रदेश उपाध्यक्ष आशा सिंह, अल्का शर्मा शोभा चाहिल, प्रदेश महासचिव शिल्पी तिवारी, प्रदेश सचिव अनीता लवहारे गायत्री कश्यप, पिंकी बत्रा अध्यक्ष महिला कांग्रेस शहर,ब्लाक अध्यक्ष, अंजू सोनी, किरण यादव, सुनीता बंजारे, सोनिया बृजवासी, पुष्पा शर्मा, वहीदा खान, सुनीता सोनवानी आदि मौजूद थे..




