छत्तीसगढ़

बेमेतरा भाजपा महिला मोर्चा ने अलग अलग क्षेत्रों के गुरुजनों को किया सम्मानित

बेमेतरा– आज गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा शालिनी राजपूत के आवाहन पर बेमेतरा भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा कार्यक्रम रखा गया.. इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा द्वारा अलग अलग क्षेत्र के गुरुजनों का सम्मान किया गया है.

1. प्रजापति ब्रह्माकुमारी की दीदी जी शशी दीदी,
2. शासकीय कन्या विद्यालय की शिक्षिका विद्यावती कोल्हे (वर्तमान में सेवानिवृत होने के बाद भी पिछले 2 साल से इसी विद्यालय में निःशुल्क शिक्षा बच्चो को प्रदान कर रही है )
3. कस्तूरबा शासकीय आवासीय हॉस्टल एवं विद्यालय की हॉस्टल वार्डन भारती धृतलहरे
4. बेमेतरा में पदस्थ डॉ. नेहा वर्मा
(हर महीने में निःशुल्क 10 गर्भवती महिलाओं का सोनोग्राफी करवाती है ), एवं 10 टी.वी. के लक्षणों वाले मरीजों का निःशुल्क एक्सरे करवाती है एवं 6 महीनों का निःशुल्क इलाज करवाती है
5. मार्शल आर्ट प्रशिक्षक भानुप्रताप साहू एवं नेहा मैडम(मार्शल आर्ट प्रशिक्षक) जो कि बच्चों को निःशुल्क कराटे प्रशिक्षण देते है
6. साईं भजन मंडली की महिलाओं का सम्मान किया गया..

सभी गुरुजनों को शॉल, फूलों का गुलदस्ता एवं श्री फल भेंट किया गया.. सभी भाजपा महिला मोर्चा के सदस्यों के लिए बेमेतरा के ब्रह्माकुमारीज में ब्रह्म भोजन का व्यवस्था किया गया था..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!