छत्तीसगढ़

जिला महिला कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा.. देश में महिलाओं के उत्पीड़न को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन..

राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला कांग्रेस अलका लांबा, प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस फूलो देवी नेताम के निर्देशानुसार उड़ीसा में 8 महीने में 1700 लड़कियों महिलाओं के साथ हुए बलात्कार और पूरे भारत में महिलाओं के ऊपर हो रहे अन्याय के खिलाफ केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया, जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस सीमा घृतेश, पिंकी बत्रा शहर, ग्रामीण के नेतृत्व में आज पोस्ट ऑफिस चौक पर महिला कांग्रेस शहर ग्रामीण द्वारा केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया.. इस मौके पर, शिल्पी तिवारी प्रदेश महासचिव महिला कांग्रेस, जिला उपाध्यक्ष सुकृता खूंटे, रजनी आगर,ब्लाक अध्यक्ष वीना मसीह, किरण यादव, वहीदा खान, संगीता कश्यप, पुष्पा शर्मा, अंजू सोनी, पूर्व पार्षद स्वर्णा शुक्ला, प्रियंका यादव, प्रीति पटनवार, आरती रजक,सुदेश नंदनी,अंजली भोगले, सविता पात्रे, लक्ष्मीन बिंझवार, नाजरा खान, विनीता साहू, मुन्नी निर्मलकर, अन्नपूर्णा ध्रुव कुंती उइके उपस्थित रहे..

जिला महिला कांग्रेस कमेटी की ग्रामीण अध्यक्ष सीमा घृतेश तथा शहर अध्यक्ष पिंकी बत्रा ने कहा है कि प्रदेश में बिलासपुर सहित कोरबा धमतरी ,रायपुर , दुर्ग सहित सभी जगहों में महिलाएं एवं बच्चियों सुरक्षित नहीं है.. बलात्कारियों के लिए कड़े कानून की मांग करते हुए दुष्कर्म के दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग महिला कांग्रेस ने की है। प्रदेश महासचिव शिल्पी तिवारी जी ने कहा कि, भाजपा बोलती है बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ पर बेटी बचेगी ही तब तो पड़ेगी आज सीमा तथा पिंकी बत्रा के नेतृत्व में पुतला दहन किया गया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!