प्रदेश

चावल के लिए जनता को नहीं पड़ेगा भटकना.. विक्रेताओं ने खोली राशन दुकानें.. शासकीय राशन दुकानदार एवं विक्रेता कल्याण संघ के जिला अध्यक्ष ने दिया था निर्देश.. जिन्होंने बंद के समर्थन में दिया था ज्ञापन उन्होंने भी खोली दुकानें..

बिलासपुर– जिले में शासकीय राशन दुकानदार एवं विक्रेता कल्याण संघ के जिला अध्यक्ष द्वारा जारी निर्देश के बाद जिले के सभी दुकानदारों ने त्यौहारी सीजन में दुकानें खोलने का फैसला करते हुए विगत 2 अक्टूबर से राशन दुकान खोल दिया है.. दरअसल बीते दिनों छत्तीसगढ़ शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालक विक्रेता कल्याण संघ के एक धड़े द्वारा बिलासपुर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए 1 फरवरी से लेकर 5 फ़रवरी तक दुकानों को बंदकर पदयात्रा निकालने की बात कहीं थी, जिसके बाद जनता और विभाग के बीच असमंजस्य की स्थिति निर्मित हो गई थी, क्योंकि देश में इस समय त्योहारों का सीजन चल रहा है नवरात्र, दशहरा और दिवाली के दौरान लोगों को घर की साफ सफाई समेत अन्य जरूरी काम भी करने पड़ते है ऐसे में राशन दुकानों के बंद होने की वजह से राशन के लिए भटकना पड़ता,

दूसरी ओर शासकीय राशन दुकानदार एवं विक्रेता कल्याण संघ के महासचिव विजय कुमार घृतलहरे ने पत्र जारी करते हुए शासन प्रशासन से चर्चा और ज्ञापन सौंपकर आंदोलन की दिशा निर्देश तैयार करने के लिए 5 सदस्यीय समिति बनाई थी, लेकिन संगठन के दूसरे धड़े द्वारा विज्ञप्ति देकर क्रॉस करने की कोशिश की गई.. वहीं पूरे मामले की जानकारी मिलते ही शासकीय राशन दुकानदार एवं विक्रेता कल्याण संघ के जिला अध्यक्ष ने जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए समस्त दुकानदारों को त्यौहारी सीजन में दूकान न बंद करने का निर्देश जारी कर दिया, इतना ही नहीं उन्होंने दुकानदारों से चर्चा करते हुए यह भी कहा कि, अक्टूबर की 20 तारीख को दीपावली का त्योहार है ऐसे में जल्द से जल्द राशन का वितरण कर जनता को राशन दिया जाना चाहिए..

शासकीय राशन दुकानदार एवं विक्रेता कल्याण संघ के जिला अध्यक्ष रवि परियानी द्वारा जारी निर्देश का व्यापक असर होता दिखाई दिया, दरअसल जिला अध्यक्ष रवि परियानी के निर्देश के बाद जिले की सभी राशन दुकानों को विक्रेताओं द्वारा खोल दिया गया है और हितग्राहियों को राशन वितरण का कार्य भी तेजी के साथ किया जा रहा है.. दूसरी ओर जो धड़े के साथ दुकानदार बंद के समर्थन में बिलासपुर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने पहुंचे थे उन्होंने भी शासकीय उचित मूल्य दुकान को खोल दिया और जनता को राशन बांटना भी शुरू कर दिया है, वहीं रवि परियानी ने पूरे मामले को लेकर कहा है कि, राशन दुकान के संचालक और विक्रेताओं के हितों को लेकर जो लड़ाई संगठन द्वारा लड़ी जा रही है वो निरंतर जारी रहेगी, लेकिन इसके साथ यह भी ध्यान रखा जाना चाहिए कि दुनिया के सबसे बड़े त्यौहार दीपावली के समय जनता को भटकना न पड़ें..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!