कुख्यात हिस्ट्रीशीटर ने फिर किया आतंक फैलाना शुरू.. शराब के लिए मांगने से इंकार करने पर अड़ाया चाकू..

बिलासपुर– दयालबंद का एक बदनाम हिस्ट्रीशीटर एक बार फिर सुर्खियों में है.. राजकिशोर नगर में उसने शराब के लिए रुपये मांगने से इनकार करने पर एक युवक को चाकू की नोक पर जान से मारने की धमकी दी। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है..
जानकारी के अनुसार, तोरवा पुराना पावर हाउस चौक निवासी शैलेन्द्र बाजपेयी 2 अक्टूबर की रात कैलाश धाम दुर्गा पंडाल से दर्शन कर लौट रहे थे। करीब सवा 9 बजे दयालबंद का हिस्ट्रीशीटर ऋषभ पनिकर वहां पहुंचा और शैलेन्द्र को रोक लिया..
आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए धमकाया और शराब पीने के लिए रुपये मांगे। शैलेन्द्र के पास रुपये नहीं होने पर ऋषभ ने उसका गला पकड़कर चाकू अड़ा दिया और जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान मौके पर मौजूद कृष्णा सिंह और अनुराग खुटे ने बीच-बचाव किया..
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ऋषभ पनिकर के खिलाफ धारा 294, 506, 327 और 34 के तहत मामला दर्ज किया है।
बताया जा रहा है कि, ऋषभ पनिकर के खिलाफ पहले से ही अपहरण, मारपीट, आत्महत्या के लिए उकसाने और बिल्डर की दुकान में घुसकर तोड़फोड़ जैसे 12 से अधिक मामले दर्ज हैं.. विधानसभा चुनाव के दौरान उसे जिलाबदर भी किया गया था, लेकिन इसके बावजूद उसने फिर से आपराधिक गतिविधियां शुरू कर दी हैं..



