क्राइम

पेट्रोल पंप मालिक के लापरवाह ड्राइवर ने मासूम को कुचला.. पेट्रोल पंप परिसर खेल रही थी कर्मचारी की बच्ची.. अब तक नहीं हुई कार्रवाई, न जप्त हुई गाड़ी..

बिलासपुर– सरकंडा क्षेत्र के लिंगियाडीह स्थित करतार पेट्रोल पंप में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां लापरवाह ड्राइविंग की वजह से एक 3 वर्षीय मासूम बच्ची की जान चली गई, बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप में कार्यरत एक महिला कर्मचारी की बेटी परिसर में खेल रही थी, तभी पेट्रोल पंप मालिक के निजी चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बच्ची को कुचल दिया.. मृतक मासूम पाखी की मां दामिनी ने बताया कि,

1 अगस्त के दिन वह अपनी 3 वर्षीय बिटिया पाखी को लेकर पेट्रोल पंप काम में पहुंची थी इस दौरान बच्ची परिसर में खेल रही थी जहां तेज रफ्तार से पेट्रोल पंप के मालिक की गाड़ी परिसर में पहुंची, जिसमें पेट्रोल पंप के मालिक भी मौजूद थे, लेकिन लापरवाह ड्राइवर ने मासूम को कुचल दिया हादसे में मासूम गंभीर रुप से घायल हो गई, मौके पर हड़कंप मच गया, जिसके बाद आनन फानन में कर्मचारी और मालिक बच्ची को लेकर अपोलो अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान अपोलो के डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया..

सीसीटीवी कैमरा दो दिनों से था खराब.. घटना फुटेज नहीं..

बिलासपुर के लिंगियाडीह में स्थित करतार पेट्रोल पंप में हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, वहीं प्रबंधन ने पुलिस को 2 दिनों से सीसीटीवी खराब हो गया था, आश्चर्य की बात है कि, पेट्रोल पंप जैसे संवेदनशील जगह पर इस तरह की लापरवाही की गई, 2 दिनों से सीसीटीवी बंद होने के बाद भी प्रबंधन आंख बंद कर सो रहा था, जबकि सूचना तंत्रों का कहना है कि, पेट्रोल पंप में पहले कभी जब 1 घंटे के लिए भी सीसीटीवी बंद होता था तो, हड़कंप मच जाता था और टेक्नीशियन को बुलाकर तुरंत ठीक कराया जाता था लेकिन हादसे वाले दिन सीसीटीवी कैमरे को खराब बताना संदेह को पैदा करता है..

मामले में सरकंडा थाने में पदस्थ शोभित केवट द्वारा जांच की जा रही है, जबमामले में उनसे जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि, मामले में मर्ग कायम कर मामला दर्ज कर लिया गया है लेकिन 4 दिन बीत जाने के बाद भी मामले में गिरफ्तारी नहीं हुई है और न ही घटना स्थल से गाड़ी को हिरासत में लिया गया है, इसके साथ ही अब तक यह भी तय नहीं हो पाया है कि दुर्घटना के दौरान गाड़ी चालक कौन था, मामले में कार्रवाई आगे नहीं बढ़ी है..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!