चाकूबाजों पर चल रहा प्रहार, खुलेआम सोशल मीडिया में गोली बंदूक और स्टेटस में धमकी भरे पोस्ट करने वाला है बिंदास.. क्या पुलिस कर रही दुर्घटना का इंतजार.

बिलासपुर– जिले में लगातार अपराधियों पर पुलिस की कार्रवाई का दावा किया जा रहा है.. चाकूबाजों पर प्रहार और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई हो रही हैं, इसके बावजूद भी अपराधियों के हौसले अभी भी बुलंद नजर आ रहे हैं.. सरकंडा थाना क्षेत्र के राजकिशोर नगर निवासी सोनू ठाकुर, जो कि चावल दलाल और सूदखोरी का धंधा करने वाला बताया जाता है, खुलेआम सोशल मीडिया पर गोली-बंदूक की तस्वीरें और धमकी भरे स्टेटस डालकर दहशत फैलाने का काम कर रहा है.. क्षेत्र में रहने वाला सोनू ठाकुर कई उचित मूल्य दुकानों के संचालकों से सांठगांठ कर गरीबों का चावल बाजार में खपाता है.. इतना ही नहीं, वह ब्याज पर पैसे देकर सूदखोरी करता है और वसूली के लिए दबंगई और धमकी का सहारा लेता है.. मामले को लेकर सकरी थाना में सोनू ठाकुर नामक युवक की शिकायत भी हुई है लेकिन उस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं होना सवाल पैदा करता है, एक ओर बिलासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह अपराध को खत्म करने के लिए कड़ाई से प्रहार अभियान चला रहे है तो दूसरी ओर पुलिस की उदासीनता की वजह से सोनू ठाकुर जैसे लोग कानून का खुलेआम मखौल उड़ा रहे है..

यह पहला मामला नहीं है..
पूर्व में सिविल लाइन थाना पुलिस ने चावल चोरी के मामले में सोनू ठाकुर पर कार्रवाई की थी.. करीब 6 साल पहले नगर निगम के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 21 गुरु घासीदास नगर में शासकीय उचित मूल्य दुकान के दुकान संचालक से सांठगांठ कर गरीबों के चावल की अफरा तफरी की जा रही थी जिसके बाद स्थानीय युवाओं की मदद से उसे पकड़कर सिविल लाइन पुलिस के हवाले किया गया था, लेकिन एक बार फिर उसके द्वारा चावल की अफरा तफरी और सूदखोरी का धंधा खुलेआम किया जा रहा है.. यही नहीं, शहर के सकरी थाने में भी उसके खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई गई है.. इसके बावजूद सोनू ठाकुर बेखौफ होकर सोशल मीडिया में अपने आप को दबंग दिखाते हुए पोस्ट करता है और स्थानीय लोगों को धमकाता है..

खाद्य विभाग से खास संबंध..
कानून का खुलेआम मजाक बनाने वाले चावल दलाल सोनू ठाकुर का खाद्य विभाग से खास संबंध होना भी बताया जाता है, विभागीय सूत्रों की माने तो शहर के खाद्य निरीक्षक को चावल दलाल के काले कारनामों की पूरी जानकारी होने के बावजूद भी अब तक चावल की अफरा तफरी करने वाले के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, और न ही आजतक विभागीय अधिकारियों द्वारा चावल दलाल के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज नहीं कराया गया है, सूत्रों की माने तो चावल की अफरा तफरी करने वाले मामले में में उसके साथी बंटी की भी दलाली और सूदखोरी में सहभागिता बताई जाती है, दोनों रंगा बिल्ला की जोड़ी इन दिनों शहर के गरीबों को मिलने वाले राशन की जोरो शोरो से अफरा तफरी करने में लगे रहते है..
शहर की जनता अब बिलासपुर पुलिस से उम्मीद कर रही है कि ऐसे असामाजिक तत्वों पर त्वरित और सख्त कार्रवाई हो, वरना यह ढीलाई कभी भी बड़ी घटना का कारण बन सकती है..
अगले अंक में- तारबाहर इलाके का निवासी बंटी कैसे बना चावल दलाली का केंद्र, दुकानदारों और चावल दलालों की कौन है कड़ी? देखिए अगले अंक में..



