प्रदेश में यूरिया खाद की किल्लत और कालाबाज़ारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी का धरना.. आधा समय बीत जाने के बावजूद सरकार यूरिया और डीएपी खाद उपलब्ध कराने में नाकाम- खगेश चंद्राकर..
जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं और किसानों ने मिलकर विरोध जताया और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा..

बिलासपुर– प्रदेशभर में यूरिया खाद की कमी और कालाबाज़ारी को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने आज कलेक्टर कार्यालयों के सामने धरना-प्रदर्शन किया, बिलासपुर में भी जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं और किसानों ने मिलकर विरोध जताया और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा..

जिला अध्यक्ष ग्रामीण खगेश चंद्राकर ने कहा कि खरीफ सीजन का आधा समय बीत जाने के बावजूद सरकार यूरिया और डीएपी खाद उपलब्ध कराने में नाकाम रही है, उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने पर्याप्त आपूर्ति का दावा किया था, लेकिन ज़मीनी स्तर पर किसानों को महंगे दामों पर खाद खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है.. उन्होंने बताया कि सरकारी दर पर 266 रुपये का यूरिया 1200 रुपये तक बेचा जा रहा है, वहीं 1350 रुपये की डीएपी खाद किसानों को 2200 रुपये में निजी विक्रेताओं से खरीदनी पड़ी। इससे किसान कर्ज और लागत के दबाव में बुरी तरह परेशान हैं..

प्रदेश उपाध्यक्ष भानु चंद्रा और लोकसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र यादव ने कहा कि सरकार की लापरवाही के चलते किसान आत्महत्या तक करने को मजबूर हो रहे हैं। यदि अगले एक सप्ताह में खाद की आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो फसल उत्पादन पर गंभीर असर पड़ सकता है.. धरने में मौजूद नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि स्थिति नहीं सुधरी तो पार्टी किसानों के साथ मिलकर सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगी..

इस मौके पर जिला पदाधिकारी एस.के. गोयल, प्रमोद पटेल, चंद्रा साहू, रूपेश बंजारे, परदेशी यादव, राजेश श्रीवास, अमृत पटेल, रामचंद्र उपाध्याय, ओमप्रकाश शर्मा, राम सिंह यादव, सोहन लाल, गेंदू सूर्यवंशी, रामायण सूर्यवंशी, चंद्रशेखर साहू सहित कई कार्यकर्ता और किसान मौजूद रहे..



