भारतीय जनता युवा मोर्चा की सूची जारी.. तखतपुर से निलेश सिंह तो बिल्हा से अंकित पाल को मिली उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी..
जारी सूची के अनुसार निलेश सिंह को भाजपा युवा मोर्चा तखतपुर जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, वहीं अंकित पाल को बिल्हा की जिम्मेदारी सौंपी गई है..

बिलासपुर– भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय जी के मार्गदर्शन में, भाजपा संभाग प्रभारी, संभाग सहप्रभारी एवं जिला प्रभारी के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला बिलासपुर शहर कोर ग्रुप के निर्णय के तहत भाजपा बिलासपुर शहर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर की अनुशंसा पर भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्षों की सूची जारी की गई है..
जारी सूची के अनुसार निलेश सिंह को भाजपा युवा मोर्चा तखतपुर जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, वहीं अंकित पाल को बिल्हा की जिम्मेदारी सौंपी गई है.. बिलासपुर से वैभव गुप्ता को भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है..
निलेश सिंह का संगठनात्मक सफर काफी सक्रिय और अनुभवपूर्ण रहा है.. वे वर्ष 2008 से 2010 तक भाजपा कार्यकारिणी सदस्य रहे.. इसके बाद 2013 से 2015 तक भाजपा बूथ अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाई.. इसी तरह अंकित में युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष, जिला विशेष आमंत्रित सदस्य भी रहे चुके हैं.. वर्ष 2015 से 2018 तक उन्होंने भाजपा मंडल युवा मोर्चा महामंत्री के रूप में कार्य किया, जबकि 2018 से 2021 तक वे भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी रहे.. इसके अतिरिक्त वे 2022 से वर्तमान तक भाजपा तखतपुर के विशेष आमंत्रित सदस्य हैं तथा वर्तमान में अखिल भारतीय हिंदू महासभा, बिलासपुर के जिला महामंत्री का दायित्व भी निभा रहे हैं..
युवा नेता अंकित पाल छात्र राजनीति की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में जुड़कर की वे लगातार छात्रहित में छात्र छात्राओं की आवाज को उठाते रहे, लगातार छात्रहित में आंदोलन, प्रदर्शन भी किए और एबीवीपी में प्रदेश कार्यकारणी सदस्य, तीन बार बिलासपुर नगर उपाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री, महाविद्यालय प्रमुख, केरल यात्रा जिला प्रमुख, सदस्यता प्रभारी,ऐसे विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया, संगठन में लगातार सक्रियता, निष्ठा, अनुशासित कार्यशैली से मिली इस जिम्मेदारी राजनीति गलियारों में चर्चा तेज है..



