बिलासपुर में फिर हुआ थानेदारों का बड़ा फेरबदल.. एसएसपी रजनेश सिंह ने दो थाना प्रभारियों की जिम्मेदारी बदली, प्रदीप को सरकंडा तो विजय को सकरी की जिम्मेदारी..
नवीन आदेश के तहत प्रदीप आर्य को सरकंडा थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि विजय कुमार चौधरी को सकरी थाना की कमान सौंपी गई है..

बिलासपुर– जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने तथा बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रजनेश सिंह ने एक बार फिर थाना प्रभारियों का स्थानांतरण किया है.. नवीन आदेश के तहत प्रदीप आर्य को सरकंडा थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि विजय कुमार चौधरी को सकरी थाना की कमान सौंपी गई है..
पुलिस महकमे में लगातार फेरबदल..
एसएसपी रजनेश सिंह द्वारा पिछले कुछ दिनों से जिले में पुलिस अधिकारियों के कार्य प्रदर्शन की समीक्षा की जा रही थी.. इस दौरान कुछ थाना प्रभारियों के कामकाज को लेकर शिकायतें भी सामने आई थीं, इन्हीं बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए बुधवार को पहली सूची जारी की गई थी, जिसमें कई थाना प्रभारियों और पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले गए..
उस सूची में सीपत थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण सतपथी को साइबर सेल में पदस्थ किया गया था, वहीं साइबर सेल प्रभारी राजेश मिश्रा को सीपत थाना प्रभारी बनाया गया था.. नवीन आदेश में अब दो और महत्वपूर्ण थानों के प्रभारी बदले गए हैं, जिनमें सरकंडा और सकरी थाना शामिल हैं..
जिम्मेदारी के साथ जवाबदेही भी..
एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि, जिले में कानून-व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता है, उन्होंने कहा कि प्रत्येक थाना प्रभारी से सक्रिय फील्ड विजिट, शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई और जनसंपर्क को मजबूत करने की अपेक्षा की गई है.. पुलिस अधिकारियों को चेतावनी दी गई है कि, यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनुशासनहीनता पाई गई तो कठोर कार्रवाई से परहेज़ नहीं किया जाएगा..
बिलासपुर पुलिस की सक्रियता चर्चा में..
हाल के दिनों में बिलासपुर पुलिस ने अवैध गतिविधियों, साइबर अपराध और मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कई बड़ी कार्रवाई की है, इन कार्रवाइयों के चलते जिले की पुलिसिंग को लेकर सकारात्मक माहौल बना है, पुलिस नेतृत्व का मानना है कि नए पदस्थापनों से थानों में नई ऊर्जा और कार्यकुशलता आएगी..



