क्राइम

महाराणा प्रताप चौक के पास स्थित जीनत पैलेस में हाईप्रोफाइल जुआ कांड.. भाजपा और कांग्रेस के रसूखदार नेता गिरफ्तार..

शुक्रवार की देर रात पुलिस ने छापेमारी कर हाईप्रोफाइल जुआ खेलते हुए 14 जुआरियों को गिरफ्तार किया..

बिलासपुर– शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जरहाभाठा स्थित जीनत पैलेस में शुक्रवार की देर रात पुलिस ने छापेमारी कर हाईप्रोफाइल जुआ खेलते हुए 14 जुआरियों को गिरफ्तार किया, पकड़े गए लोगों में भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के कई नेता, पूर्व जनप्रतिनिधि और पार्षद शामिल हैं, पुलिस ने मौके से 2 लाख 17 हजार रुपए नकद, ताश की गड्डियाँ और अन्य सामग्री जब्त की है..

इस कार्रवाई के बाद से पूरे शहर में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है, कई नेताओं के नाम सामने आने के बावजूद पुलिस ने आरोपियों की तस्वीरें और पहचान सार्वजनिक नहीं की, देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि जीनत पैलेस में शादी-घर के पहली मंजिल के कमरे नंबर 1 में जुआ चल रहा है, सूचना के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की और 14 जुआरियों को गिरफ्तार किया, हालांकि, सूत्रों का कहना है कि कार्रवाई के बाद पुलिस ने रातभर थाने में पूछताछ के बाद सुबह के समय सभी को छोड़ दिया..

पकड़े गए जुआरियों में कई स्थानीय और क्षेत्रीय राजनीतिक हस्तियाँ शामिल हैं। सूची इस प्रकार है:

  1. मुन्ना श्रीवास, महामायापारा तख्तपुर – पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, कांग्रेस

  2. नरेंद्र रात्रे, आजाद नगर तख्तपुर – पूर्व बीजेपी प्रधान

  3. जाकिर खान, पाठकपारा तख्तपुर – बीजेपी नेता

  4. पवन पांडे, बेलसरी तख्तपुर – कांग्रेस नेता

  5. कैलाश देवांगन, होलिका चौक तख्तपुर – भाजपा नेता

  6. संतोष कौशिक, ओमनगर, जरहाभाठा

  7. प्रशांत मूर्ति, बिलासपुर

  8. नैन मोनकी, अमेरकी प्रधान

  9. बाउवा देवांगन, तख्तपुर

  10. बल्लू पटेल, विनोबा नगर, मंगला

  11. क्रेंगी मार्टिन, विनोबा नगर, बिलासपुर

  12. देवांश डोरा, विद्यानगर, बिलासपुर

  13. विवेक मिश्रा, विद्यानगर, बिलासपुर

  14. विकास सिंह, नेहरू नगर, बिलासपुर

इन नामों में कुछ नेताओं का संबंध विधायक प्रतिनिधि, पूर्व पार्षद और नगर राजनीति में सक्रिय पदों से रहा है। इससे यह साफ झलकता है कि जुआ केवल मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि रसूखदारों का नेटवर्किंग अड्डा बन चुका था..

इस मामले के सामने आने के बाद से शहर की राजनीति में उथल-पुथल मच गई है। भाजपा और कांग्रेस, दोनों ही दलों के नेता इसमें शामिल पाए गए हैं.. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में जुआ एक्ट के तहत अपराध दर्ज करने की पुष्टि की है और आगे की जांच जारी है, शहर में यह चर्चा जोरों पर है कि क्या इस बार भी मामला दब जाएगा या किसी रसूखदार का नाम सार्वजनिक होगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!