महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा घृतेश ने बिलासपुर ग्रामीण अध्यक्ष पद पर ठोकी दावेदारी..

बिलासपुर– छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी में चल रहे संगठन सृजन अभियान के तहत पार्टी के विभिन्न पदों पर नए पदाधिकारियों के चयन की प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में महिला कांग्रेस कमेटी की ग्रामीण जिला अध्यक्ष सीमा घृतेश ने बिलासपुर ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है.. सीमा घृतेश ने अपना आवेदन पार्टी के प्रवेक्षक एवं मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार को सौंपा। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि संगठन की जिम्मेदारी महिला शक्ति के हाथों में सौंपी जाए, ताकि कांग्रेस की जड़ें गांव-गांव तक और मजबूत हो सकें..

प्रवेक्षक उमंग सिंगार शुक्रवार को बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने तखतपुर और कोटा क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और नेताओं से संगठन सृजन को लेकर चर्चा की। इसी दौरान सीमा घृतेश ने अपने सहयोगियों के साथ मुलाकात कर संगठन की गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की और ग्रामीण जिला अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत की.. बता दें कि, सीमा घृतेश वर्तमान में महिला कांग्रेस कमेटी की ग्रामीण जिला अध्यक्ष हैं.. इससे पहले वे नगर निगम बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 21, गुरु घासीदास नगर की पार्षद रह चुकी हैं.. लंबे समय से सक्रिय राजनीति में उनकी भूमिका और संगठनात्मक अनुभव अब उनके पक्ष में जाते हुए दिखाई दे रहे हैं..
सीमा घृतेश का कहना है कि, यदि उन्हें यह जिम्मेदारी मिलती है, तो वे संगठन को ग्राम स्तर तक सशक्त और सक्रिय बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी..



