अवैध रेत उत्खनन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 हाइवा, 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली व 37 ट्रिप रेत जप्त..
04 फरवरी 2026 को कुकुरदीकला, करही कच्छार, बेलगहना एवं दर्रीघाट क्षेत्रों में अवैध उत्खनन व परिवहन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया..

बिलासपुर– जिले में खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर खनिज विभाग द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर के निर्देश एवं उप संचालक के मार्गदर्शन में खनिज अमले ने अलग-अलग क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 3 हाइवा, 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली वाहन तथा लगभग 37 ट्रिप अवैध रूप से भंडारित रेत जप्त की है.. खनिज विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 03 फरवरी 2026 को ग्राम सेंदरी एवं निरतु क्षेत्र में अवैध रूप से भंडारित करीब 37 ट्रिप रेत को जप्त कर अभिरक्षा में रखा गया.. वहीं 04 फरवरी 2026 को कुकुरदीकला, करही कच्छार, बेलगहना एवं दर्रीघाट क्षेत्रों में अवैध उत्खनन व परिवहन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया..

कार्रवाई के दौरान करही कच्छार क्षेत्र से बिना वैध अनुमति के रेत परिवहन करते हुए 2 हाइवा और 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली वाहन जप्त किए गए.. बेलगहना क्षेत्र से 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली तथा कुकुरदीकला क्षेत्र से 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली वाहन को जप्त कर संबंधित थानों की अभिरक्षा में रखा गया है। इसके अलावा दर्रीघाट क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन करते हुए 1 हाइवा वाहन को जप्त कर लावर जांच चौकी में सुरक्षार्थ रखा गया है, खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी..




