बिलासपुर

लखीराम ऑडिटोरियम के पास चाकूबाजी.. कांग्रेस नेता का बेटा हमले में हुआ घायल.

बिलासपुर– जिले में आपराधिक मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है एक बार फिर बिलासपुर शहर के बीच चाकूबाजी घटना से सनसनी फैल गई है, सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित लखीराम ऑडिटोरियम के पास देर शाम चाकूबाजी की घटना से हड़कंप मच गया, भेल खाने के दौरान युवकों के दो गुटों में विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया.. सिविल लाइन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, देर शाम हुए इस हमले में तीन युवक घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, घटना में कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास के बेटे को भी चाकू लगने की सूचना है.. सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है, आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है.. थाना सिविल लाइन के प्रभारी एसआर साहू का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी.. पुलिस की टीम द्वारा आरोपियों के धरपकड़ के लिए खोजबीन की जा रही है..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!