छत्तीसगढ़

खाद्य निरीक्षक के पितृत्व अवकाश में जाने की वजह से मिली थी जिम्मेदारी.. खाद्य निरीक्षक श्याम वस्त्रकार से परेशान थे दुकानदार.. पूर्व में दुकानदार ने दिए थे रिश्वत लेने के सबूत..

शासकीय उचित मूल्य दुकान आबंटन के नाम पर 1 लाख रुपए की मांग करने वाले खाद्य निरीक्षक श्याम वस्त्रकार को एसीबी ने 90 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है..

बिलासपुर– शासकीय उचित मूल्य दुकान आबंटन के नाम पर 1 लाख रुपए की मांग करने वाले खाद्य निरीक्षक श्याम वस्त्रकार को एसीबी ने 90 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.. उसी रिश्वतखोर खाद्य निरीक्षक श्याम वस्त्रकार की पदस्थापना को लेकर भी विवाद मचा हुआ है, अब इस पूरे मामले में बिलासपुर के खाद्य नियंत्रक अमृत कुजूर का बयान सामने आया है, फोन पर जानकारी देते हुए अमृत कुजूर ने बताया कि, अक्टूबर माह में मस्तूरी और शहर की जिम्मेदारी संभाल रहे मंगेश कांत के 1 सप्ताह पितृत्व अवकाश में जाने के बाद श्याम वस्त्रकार को अस्थाई जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जैसे ही मंगेश कांत अवकाश के बाद वापस आएं तो उन्होंने शहर की जिम्मेदारी वापस दे दी गई लेकिन श्याम वस्त्रकार मस्तूरी की जिम्मेदारी संभालते रहे.. पूरे मामले को लेकर खाद्य नियंत्रक अमृत कुजूर ने बताया कि, 2 पुरुष खाद्य निरीक्षक को अतिरिक्त जिम्मेदारी पहले से मिली हुई है.. मंगेश कांत के पास शहर की जिम्मेदारी है तो वहीं आशीष दीवान के पास तखतपुर के साथ साथ कोटा की अतिरिक्त जिम्मेदारी है, इस वजह से श्याम वस्त्रकार को मस्तूरी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी.. अमृत कुजूर ने कहा कि, व्यस्था बनाने के लिए इंस्पेक्टरों के बीच जिम्मेदारी दी जाती है इसलिए श्याम वस्त्रकार को मस्तूरी संभालने के लिए कहा गया था..

खाद्य निरीक्षक श्याम वस्त्रकार की पूर्व में शिकायतों का अंबार था, तखतपुर में पदस्थापना के दौरान दुकानदारों से महीना वसूली से लेकर दुकान आबंटन के लिए लाखों रुपए मांगने तक शिकायत विभाग तक पहुंचती रही है.. इतना ही नहीं तखतपुर ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले गनियारी ग्राम पंचायत में स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान के पूर्व संचालक भीम सूर्यवंशी ने श्याम वस्त्रकार के खिलाफ रिश्वत लेने के साक्ष्य भी पेश किए थे, लेकिन जांच में घोर लापरवाही और पक्षपात करते हुए तखतपुर sdm द्वारा श्याम वस्त्रकार को निर्दोष घोषित कर दिया गया था, लेकिन अपनी आदत से मजबूर खाद्य निरीक्षक श्याम वस्त्रकार ने अपना खेल जारी रखा और बीते दिन 90 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!