Headlines

रिश्वतखोर खाद्य निरीक्षक श्याम वस्त्रकार 90 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ाया.. न्यायालय ने 15 दिन की न्यायिक हिरासत पर जेल भेजा..

बिलासपुर– एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने बिलासपुर जिले के मस्तूरी ब्लॉक में पदस्थ खाद्य निरीक्षक श्याम वस्त्रकार को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.. मिली जानकारी के अनुसार, खाद्य निरीक्षक श्याम वस्त्रकार ने ग्राम पंचायत विद्याडीह के शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालक से कार्रवाई न करने के एवज में 1 लाख 20 हजार रुपए की मांग की थी..

बताया जा रहा है कि दुकानदार द्वारा पहले ही 30 हजार रुपए दिए जा चुके थे, लेकिन इसके बाद भी आरोपी निरीक्षक ने शेष 90 हजार रुपए देने के लिए दबाव बनाया, परेशान दुकानदार ने इसकी शिकायत एसीबी से की..शिकायत की पुष्टि के बाद एसीबी टीम ने जाल बिछाया और आरोपी खाद्य निरीक्षक को 90 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया.. जिसके बाद आज एसीबी की टीम ने आरोपी को न्यायलय पेश किया जहां, माननीय न्यायालय ने रिश्वतखोर खाद्य निरीक्षक श्याम वस्त्रकार को 15 दिन की न्यायिक हिरासत पर जेल दाखिल करने का आदेश दिया..

पहले भी लग चुके हैं गंभीर आरोप..

सूत्रों के अनुसार, श्याम वस्त्रकार पर पूर्व में भी भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लग चुके हैं। तखतपुर में पदस्थापना के दौरान गनियारी स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालक से ऑनलाइन माध्यम से रिश्वत लेने के बाद भी कार्रवाई करने का मामला सामने आया था..

आरोपी के खिलाफ पहले भी एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत दर्ज हो चुकी है.. “स्वतंत्र आवाज़” द्वारा भी खाद्य निरीक्षक के कारनामों को लेकर लगातार खबरें प्रकाशित की जाती रही हैं.. मामले में संज्ञान लेते हुए बिलासपुर कलेक्टर ने खाद्य नियंत्रक को जांच व कार्रवाई के निर्देश दिए थे, जिसके बाद खाद्य नियंत्रक अमृत कुजूर ने आरोपी को मुख्यालय अटैच किया था.. हालांकि कुछ समय बाद ही उसे पुनः मस्तूरी का प्रभार दे दिया गया था..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!