छत्तीसगढ़

दो पुलिसकर्मी रिश्वत लेते गिरफ्तार.. चौकी प्रभारी सहित दो पुलिसकर्मी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार.. ग्रामीण को वर्दी का डर दिखा माँगे 50 हजार..

छत्तीसगढ़ में एसीबी की टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए दो पुलिसकर्मियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है..

डेस्क- छत्तीसगढ़ में एसीबी की टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए दो पुलिसकर्मियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है ।भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने कोरिया जिले के बचरापोड़ी पुलिस चौकी में बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी ने चौकी प्रभारी अब्दुल मुनाफ और एएसआई ध्रुव प्रसाद यादव को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है..

जानकारी के मुताबिक, सतेंद्र प्रजापति नामक ग्रामीण से एक कथित फर्जी मामले में फंसाने की धमकी देकर 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी.. शिकायत मिलने के बाद एसीबी अंबिकापुर की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। तय योजना के तहत जब शिकायतकर्ता ने 25 हजार रुपये आरोपियों को सौंपे, उसी दौरान एसीबी टीम ने मौके पर दबिश देकर दोनों पुलिसकर्मियों को पकड़ लिया, कार्रवाई के बाद चौकी परिसर में हड़कंप मच गया, एसीबी की टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है और आगे की वैधानिक प्रक्रिया जारी है, इस कार्रवाई से खाकी पर फिर सवाल खड़े हो गये फिलहाल पूरे मामले में कोरिया जिले के उच्च पुलिस अधिकारियों की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं मिल पाई है..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!