सकरी शराब दुकान में भीषण आग.. डीप फ्रिजर में शॉर्ट सर्किट से हादसे की आशंका..
सकरी स्थित शराब दुकान में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया, बताया जा रहा है कि बियर रखने वाले डीप फ्रिजर आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी, जिससे दुकान के अंदर रखा सामान जलकर खाक हो गया..

बिलासपुर- सकरी स्थित शराब दुकान में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया, बताया जा रहा है कि बियर रखने वाले डीप फ्रिजर आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी, जिससे दुकान के अंदर रखा सामान जलकर खाक हो गया.. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग की लपटें उठते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई.. आनन-फानन में सूचना मिलने पर सकरी थाना पुलिस, आबकारी अधिकारी और फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.. आगजनी की इस घटना में दुकान में रखी शराब की बोतलें जलकर नष्ट हो गईं, हालांकि राहत की बात यह रही कि दुकान में रखी स्कैनर मशीन और बिक्री की नकदी सुरक्षित बताई जा रही है..
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुकान में बियर को ठंडा रखने के लिए रखे गए फ्रीजर भी आग की चपेट में आ सकते हैं, जिससे उनके जलने की आशंका जताई जा रही है.. फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है,यदि शॉर्ट सर्किट की पुष्टि होती है तो बिजली व्यवस्था में लापरवाही की भी जांच हो सकती है.. घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है..



