छत्तीसगढ़

कोल इंडिया मेडिकल कॉन्फ्रेंस, सिमेकॉन 2026 का शुभारंभ संपन्न.. एसईसीएल, बिलासपुर की मेजबानी में राष्ट्रीय स्तर का आयोजन..

कोल इंडिया मेडिकल कॉन्फ्रेंस – सिमेकॉन 2026 का शुभारंभ एवं मुख्य सत्र आज दिनांक 01 मार्च 2026 को एसईसीएल, बिलासपुर की मेजबानी में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ..

बिलासपुर– कोल इंडिया मेडिकल कॉन्फ्रेंस – सिमेकॉन 2026 का शुभारंभ एवं मुख्य सत्र आज दिनांक 01 मार्च 2026 को एसईसीएल, बिलासपुर की मेजबानी में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, सम्मेलन का उद्घाटन कोल इंडिया लिमिटेड के मुख्य सतर्कता अधिकारी बृजेश कुमार त्रिपाठी तथा एसईसीएल सीएमडी हरीश दुहन के करकमलों से समपन्न हुआ..

इस अवसर पर एसईसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी. सुनील कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन तथा निदेशक (तकनीकी – योजना एवं परियोजना) श्री रमेश चंद्र महापात्र उपस्थित रहे.. कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा कांफ्रेंस स्मारिका का भी अनावरण किया गया.. साथ ही सीएमएस डॉ. श्रुतिदेव मिश्रा एवं डिप्टी मुख्य चिकित्सा अधिकारी, इंदिरा विहार अस्पताल डॉ. अरिहंत जैन सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ चिकित्सक एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे..

सिमेकॉन 2026 में कोल इंडिया एवं उसकी विभिन्न सहायक कंपनियों से आए 250 से अधिक चिकित्सकों ने सहभागिता की जा रही है। इसके अतिरिक्त देश के प्रतिष्ठित अस्पतालों एवं चिकित्सा संस्थानों से आए विशेषज्ञ डॉक्टर भी सम्मेलन में भाग ले रहे हैं.. सम्मेलन के दौरान खनन क्षेत्रों में कार्यरत कर्मचारियों के व्यावसायिक स्वास्थ्य, रोगों की समयबद्ध पहचान, उन्नत चिकित्सा तकनीकों के उपयोग, आपातकालीन चिकित्सा प्रबंधन तथा डिजिटल स्वास्थ्य निगरानी जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा शोधपत्र प्रस्तुत किए गए, जिनमें नवीन उपचार पद्धतियों एवं स्वास्थ्य प्रबंधन के प्रभावी मॉडलों पर महत्वपूर्ण विचार साझा किए गए..

वक्ताओं ने अपने संबोधन में “हेल्दी माइन्स” की अवधारणा को साकार करने हेतु सुदृढ़, आधुनिक एवं संवेदनशील चिकित्सा तंत्र की आवश्यकता पर बल दिया.. सिमेकॉन 2026 ज्ञान-विनिमय, समन्वय एवं नवाचार को प्रोत्साहित करने का प्रभावी मंच सिद्ध हुआ। एसईसीएल द्वारा सम्मेलन की सुव्यवस्थित एवं सफल मेजबानी संगठन की प्रशासनिक दक्षता एवं प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!