बिलासपुर– आबकारी विभाग की कार्रवाई में अवैध शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 75 लीटर महुआ शराब जब्त की गई है, मामले में दो आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है..

जिला बिलासपुर में कायम प्रकरण क्रमांक 02 के तहत धारा 34(1)क, 34(2) एवं 59(क) के अंतर्गत कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान सोमारिन बाई (38 वर्ष), निवासी साल्हे कापा थाना तखतपुर के कब्जे से 45 लीटर महुआ शराब बरामद की गई.. वहीं मधुलता धुरी (40 वर्ष), निवासी डडहा थाना चकरभाठा के पास से 30 लीटर महुआ शराब के साथ करीब 210 किलोग्राम लाहन (कच्चा माल) भी जब्त किया गया..

इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी छबि पटेल, आबकारी उप निरीक्षक धर्मेंद्र शुक्ला, मुख्य आरक्षक सुभाष तिवारी, अनिल पांडे, जयशंकर कमलेश तथा आरक्षक राहुल दुबे और दिशा लहरे की अहम भूमिका रही, आबकारी विभाग ने बताया कि अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी..